H
Updated on Mar 23, 2026others

पैन कार्ड बनाने में कितने दिन, फीस और क्या कागज लगते हैं?

4
2 Answers

M
Updated on Mar 21, 2026

पैन कार्ड बनने मे 10दिन या 15 दिन लगता है और पैन कार्ड बनवाने मे 100से 200 लगता है।

पैन कार्ड बनवाने के लिए लगने वाले जरुरी दस्तावेज -
• आधार कार्ड
•वोटर आईडी
•ड्राविंग लाइसेंस
•पासवर्ड साइज फोटो 1
•बिजली का बिल
•10वीं मार्कशीट
•डेट ऑफ़ बर्थ सर्टिफिकेट
•आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर।

पैन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कैसे करे?

•पैन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले  NSDL और UTIITSL की वेबसाइट पर जाए और वेबसाइट के New option पर क्लिक करे। या फिर direct इस वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर क्लिक करके ओपन करना होता है,इस लिंक मे क्लिक करते ही पैन कार्ड का फॉर्म खुल जाएगा,इस पर आपको अपनी पर्सनल जानकारी भरनी होती है।

•लिंक ओपन करने के बाद सबसे पहले आपसे पूछा जाता है कि क्या आपका पैन कार्ड पहले से बना है या नही। इसके लिए किस कैटेगरी में पैन कार्ड बनवाना है उसको सलेक्ट करना होगा। इसके बाद टाइटल सेलेक्ट करते है फिर अपना नाम,ईमेल,आईडी,जन्मतिथि,  मोबाइल नंबर सब कुछ लिखकर फील करना होता है।

•उसके बाद Apply for Pan Card मे क्लिक करना होता है, फिर कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके फॉर्म सबमिट करना होता है।

•इसके बाद आपको पैन कार्ड बनने की फीस जमा करने का ऑप्शन ऑन होगा जिसमे से आपको पैन कार्ड बनने की फीस 101₹या 200₹ऑनलाइन fees जमा करना होता है उसके बाद सबमिट पैन कार्ड फॉर्म पर क्लिक करे।

•पैन कार्ड फॉर्म सबमिट होते ही आपक़ो 15 अंकों का  रजिस्ट्रेशन नंबर जेनरेट होकर मिल जाता है,रजिस्ट्रेशन नंबर से आप अपना पैन नम्बर चेक कर सकते है कि कितने दिन मे पैन कार्ड बन जाएगा।

•जब आपका पैन कार्ड बन जाता है तो भारतीय डाकिया द्वावारा आपके एड्रेस पर 10से 15 दिन के अंदर पैन कार्ड पहुंचा दिया जाता है।

Letsdiskuss

2
N
Answered on Mar 21, 2026

PAN कार्ड (Permanent Account Number) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, जो बैंकिंग और टैक्स से जुड़े कामों में उपयोग होता है।

ऑनलाइन आवेदन करने पर आमतौर पर 7 से 15 दिन में PAN कार्ड बन जाता है। ई-PAN तो कुछ घंटों या 1-2 दिन में भी मिल सकता है।

भारत में PAN कार्ड बनवाने की फीस लगभग ₹110 से ₹120 के बीच होती है।

यह दस्तावेज आपको चाहिए होते हैं:

पहचान प्रमाण (ID Proof): जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी

पता प्रमाण (Address Proof): जैसे आधार कार्ड, बिजली बिल

जन्म तिथि प्रमाण (DOB Proof):  जैसे जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट

पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं। यह दस्तावेज़ आपकी पहचान और वित्तीय कार्यों के लिए बहुत जरूरी होता है।

React