V
Dec 22, 2022others

मुश्किल वक़्त में हिम्मत कैसे बनाये रखें ?

12
5 Answers

K
Feb 28, 2019

वक़्त मुश्किल और आसान नहीं होता वक़्त सिर्फ वक़्त होता है, जो अपनी गति से चलता रहता है | हालात वक़्त को मुश्किल और आसान बना देते हैं | इंसान कितना ही बुद्धिमान क्यों न हो परन्तु जब वो किसी विपत्ति में आता है तो उसका दिमाग काम करना बंद कर देता है, और वो बहुत हिम्मत भी दिखता हैं परन्तु उसकी हिम्मत भी उसका साथ एक हद तक ही दे पाती है | परन्तु जो आखिर तक हिम्मत न हारें वो इंसान जीत को जरूर पाता है |


मुश्किल वक़्त में हिम्मत कैसे बनायें रखें -

- हमेशा सकारात्मक रहें :-
वक़्त चाहे जितना भी बुरा हो परन्तु इंसान को हमेशा सकारात्मक रहना चाहिए | मानव स्वाभाव ऐसा ही है, लोग बुरे वक़्त में सकारात्मक नहीं रह पाते , अगर थोड़ा सा भी कुछ होता है तो मनुष्य जल्दी परेशान हो जाता है जिसके कारण वो सकारात्मक नहीं सोच पाता | परन्तु अगर आप थोड़ा हिम्मत करें तो आप उस परेशानी से निकल सकते हैं और आप अपनी सोच को सकारात्मक बना सकते हैं |

- औरों से प्रेरणा लें :-
दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिनकी परेशानी आपसे बड़ी होती है | भगवान ने आपको अगर सही सलामत इंसान बनाया है तो आपको उनका शुक्रियादा करना चाहिए क्योकि धरती में ऐसे लोग भी हैं जिनको भगवान ने शरीर से भी सही नहीं बनाया फिर भी वो इस धरती में खुश हैं और हिम्मत से अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं |

- सच्चाई को स्वीकारना सीखें :-
बहुत से लोग ऐसे हैं जो सच्चाई को जल्दी से स्वीकार नहीं करते | जिसके कारण उन्हें चल रही परेशानी से ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है | अगर आप मुश्किल वक़्त में हिम्मत बनाएं रखना चाहते हैं तो आप सच्चाई को स्वीकार करें | अगर आप किसी भी परेशानी का सामना करना सीख लें या फिर आप सच्चाई को स्वीकार लेते हैं तो आप उस परेशानी का सामना करने की हिम्मत रखते हैं |

- धैर्य रखें :-
जब भी कोई परेशानी आती है तो लोग अक्सर अपना धैर्य खो देते हैं, जिसके कारण वो उस परेशानी में उलझ जाते हैं, और जिसके कारण परेशान होते रहते हैं और फिर हिम्मत हार जाते हैं | धैर्य खोने से हमेशा यही होता है | जब भी जीवन में कोई परेशानी आये तो धैर्य नहीं खोना चाहिए बल्कि परेशानी में उलझने की जगह उसका हल ढूढ़ना चाहिए |

Article image
(Courtesy : HappyHindi )

और अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें -

5
P
Mar 2, 2019
 जीवन में वक़्त हमेशा एक सा नहीं रहता है , कभी खुशियों के लम्हें होते है तो कभी दुःख का आलम होता है | लेकिन जीवन में कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आएं इंसान को हिम्मत का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए, और हर इंसान को यह समझना चाहिए की हर रात के बाद सवेरा जरूर होता है |

Article image (courtesy -FunnyAnd)


मुश्किल वक़्त में हिम्मत बनाएं रखने के लिए -

- हमेशा याद रखें मुश्किल वक़्त अस्थायी है -
इंसान कितना भी परेशानियों में कुय न हो उसे यह बात कभी नहीं भूलनी चाहिए की मुश्किल समय हमेशा अस्थायी ही होता है |

- डरे नहीं -
मुश्किल वक़्त में हिम्मत बनाये रखने के लिए किसी भी इंसान को यह समझना बहुत जरुरी है की हमें मुश्किल हालातों से डरना नहीं है |

5
avatar
Nov 29, 2022

इंसान के जीवन में हमेशा सुख और दुख आता ही रहता है यदि इंसान के जीवन में दुख ना आए तो फिर इंसान को जीवन से सीख कैसे मिलेगी इसलिए हर इंसान के जीवन में दुख हमेशा आते ही जाते रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि मुश्किल वक्त में हिम्मत कैसे बनाए रखें।

इंसान को हमेशा एक बात याद रखनी चाहिए कि मुश्किल वक्त कभी अस्थाई नहीं होता वह हमेशा आता और जाता रहता है इसलिए इंसान को कभी भी हिम्मत नहीं आदमी चाहिए मुश्किल वक्त का डटकर सामना करना चाहिए। इसके अलावा इंसान को मुश्किल वक्त में कभी डरना नहीं चाहिए अपितु मुश्किल वक्त का डटकर सामना करना चाहिए।Article image

5
V
Nov 29, 2022

दोस्तों मुश्किल वक्त तो सभी का आता है पर मुश्किल वक्त में हिम्मत कैसे बनाए रखें हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे। मुश्किलों का सामना करके ही एक व्यक्ति अपनी मंजिल को पा सकता है क्योंकि बिना संघर्ष के लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो सकती है। इसीलिए मुश्किल वक्त में हिम्मत बनाए रखना बेहद आवश्यक है। जब भी हमारे सामने कोई मुश्किल आती है और हम उस मुश्किल से लड़ते हैं तो हम खुद को बेहतर बना लेते हैं।

जीवन में संघर्ष करना हर किसी के लिए बेहद आवश्यक है क्योंकि जब इंसान अपने जीवन में संघर्ष करता है तो वह खुद को बेहतर बना रहा होता है। इसीलिए हिम्मत रखनी चाहिए और आने वाली मुश्किलों से लड़ना चाहिए।

Article image

4
avatar
Dec 22, 2022

मुश्किल वक्त में व्यक्ति को हमेशा अपने ऊपर हिम्मत बनाए रखनी चाहिए और हमेशा सकारात्मक चीजों को ही सोचना चाहिए। व्यक्ति को एक हार से कभी भी निराश नहीं होना चाहिए और उस काम को पूरी लगन और मेहनत से करना चाहिए। क्योंकि कहा जाता है कि मेहनत का फल कभी भी बेकार नहीं जाता। मुश्किल वक्त में हमेशा मन को शांत रखना चाहिए। और शांति से ही उस चीज का उपाय ढूंढना चाहिए। कभी भी मुश्किल वक्त में गलत रास्ते पर नहीं चलना चाहिए।Article image

4