Asked 3 years ago

पलंग तोड़ मिठाई कैसे बनती है? और कहां बनाई जाती है? यह इतना फेमस क्यों है?

Food & Cooking#Online discussion forum#letsdiskuss#plang Tod mithaai#Rajasthan sweet palang Tod mithaai
Like
11
10.9K
Rinki Pandey
Rinki PandeyAuthor

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

कई तरह की मिठाईयां आपने खाई होगी। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कैसी मिठाई का नाम जिसका नाम है अजीबोगरीब जी हां दोस्तों जिसका नाम है पलंग तोड़ मिठाई या इसे कहीं-कहीं बिस्तर बंद मिठाई के नाम से जाना जाता है। bistar band mithaai

Letsdiskuss

पलंग तोड़ मिठाई यानी बिस्तर बंद मिठाई

बिस्तर बंद मिठाई राजस्थान की मशहूर मिठाई है।‌ यह भरतपुर जिले में मिलता है। पलंग तोड़ मिठाई प्रयागराज की मशहूर मिठाई है।

तो दोस्तों पहले बात कर लेते है- भरतपुर की फेमस बिस्तर बंद है यानी पलंगतोड़ मिठाई के बारे में। भरतपुर के मेन कोतवाली के पास स्थित मिठाई की दुकान है, जहां 50 साल से बिस्तर बंद मिठाई का स्वाद लोग चख रहे हैं। इस मिठाई का स्वाद बड़ा ही अनोखा है जिसने भी एक बार खाया इसका दीवाना हो गया है।

 

भरतपुर की बिस्तर बंद मिठाई

राजस्थान के भरतपुर जिले के कोतवाली के पास भरत मिष्ठान भंडार है। शहर के कोतवाली शहर की शान यह मिठाई की दुकान है। साल 1940 में एक छोटी सी मिठाई की दुकान खोली गई थी। दुकान को खोलने वाले स्वर्गीय बाबूलाल खंडेलवाल थे। जानकारी के लिए दोस्तों बता दे कि 50 साल पहले बिस्तरबंद मिठाई की शुरुआत हुई थी। यह मिठाई मलाई के लच्छों से बनाई जाती है और उसे बिस्तर की तरह गोल-गोल लपेटा जाता है इसलिए बिस्तर बंद मिठाई नाम इसका पड़ा। धीरे-धीरे इस मिठाई का जादू लोगों के जुबान पर बोलने लगा और यह मिठाई दुनिया में फेमस हो गई।

 

प्रयाग नगरी का पलंग तोड़ मिठाई

अब आपको ले चलते हैं, प्रयाग नगरी में।

जहां पर लोकनाथ की गली में भी पलंगतोड़ मिठाई बनाई जाती है। जो बिस्तर बंद मिठाई की ही तरह एक अलग स्वाद वाला और दुनिया में फेमस मिठाई है।

 

प्रयागराज की पलंगतोड़ मिठाई famous sweet Palang Tod

प्रयागराज की लोकनाथ गली में आपको दर्जनों दुकान मिल जाएंगे। इनमें से कई दुकानदार बिस्तर बंद यानी पलंगतोड़ मिठाई बनाते हैं।‌यह मिठाई इतनी स्वादिष्ट होती है कि लोग जब भी प्रयागराज आते हैं तो यहां से दो -4 किलो मिठाई लेकर जरूर जाते हैं।

दोस्तों इसकी भी रेसिपी सीक्रेट है। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार थाई को बनाने के लिए सभी मिठाइयों का इस्तेमाल किया जाता है।

सभी मिठाइयों के मिश्रण को पलंग के ऊपर रखकर इसे तोड़ा जाता है। फिर कढ़ाई में घी और मेवा डालकर खूब भूना जाता है। इसमें देसी घी का जो स्वाद मिलता है, वह बेहतरीन होता है इसलिए इस पलंगतोड़ मिठाई की डिमांड पूरी दुनिया में है।

पलंग तोड़ मिठाई की इस समय कीमत लगभग ₹500 से लेकर ₹1000 तक है।

A

Answered By Abhinav kumar

Author
View Profile

knowledge education is most important for our life.

Updated on06/06/26
Like
6

Advertisement

पलंग तोड़ मिठाई अपने अनोखे नाम और स्वाद के कारण काफी चर्चित है।

इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से खोया (मावा), चीनी, घी, ड्राई फ्रूट्स (जैसे बादाम, काजू, पिस्ता) का उपयोग किया जाता है।

पहले खोया को घी में अच्छे से भुना जाता है, फिर उसमें चीनी और ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते हैं।

इसके बाद इस मिश्रण को ट्रे में फैलाकर ठंडा होने दिया जाता है और फिर टुकड़ों में काट लिया जाता है।

यह मिठाई खासतौर पर उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों, खासकर स्थानीय हलवाई दुकानों में बनाई जाती है और वहीं से लोकप्रिय हुई है।

इसका नाम बहुत आकर्षक और अलग है, जो लोगों का ध्यान खींचता है।

इसका स्वाद बहुत रिच और स्वादिष्ट होता है।

इसमें ताकत देने वाले ड्राई फ्रूट्स और मावा होते हैं, इसलिए इसे ताकत वाली मिठाई भी माना जाता है।

यह मिठाई अपने अनोखे नाम, स्वाद और ऊर्जा देने वाले गुणों के कारण लोगों में काफी लोकप्रिय है।

I

Answered By Ishaanvi Reddy

From the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and flavourful as the cooking itself.
View Profile

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

Answered on03/23/26
0

आप नहीं जानते होंगे कि पलंग तोड़ मिठाई कहां बनती है कैसे बनती है और यह इतनी फेमस क्यों है चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पलंग तोड़ मिठाई प्रयागराज में बनाई जाती है और सबसे अधिक फेमस यह मिठाई प्रयागराज में ही है। जब भी कोई व्यक्ति प्रयागराज घूमने के लिए आता है तो पलंग तोड़ मिठाई खाय बिना वहां से वापस नहीं जाता है क्योंकि इसका स्वाद ही इतना लाजवाब होता है कि वह लोगों को अपनी ओर खींच ही लेती है। पलंग तोड़ मिठाई बनाने के लिए मलाई के लच्छो का प्रयोग किया जाता है। और इस बिस्तर की तरह गोल-गोल लपेटा जाता है इसीलिए इस मिठाई को पलंग तोड़ मिठाई के नाम से जाना जाता है। इस मिठाई का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि लोग इसे खाए बिना रह ही नहीं पाते।

Article image

A

Answered By Aanya Singh

Author
View Profile
Answered on11/08/23
Like
4

Advertisement

क्या आप जानते हैं कि पलंग तोड़ मिठाई कैसे बनाई जाती है और यह कहां पर बनाई जाती है और यह इतनी फेमस क्यों है चलिए हम आपको इससे जुड़ी समस्त जानकारी देते हैं दोस्तों पलंग तोड़ मिठाई को बनाने के लिए मलाई के लच्छो का प्रयोग किया जाता है इसे बिस्तर की तरह गोल गोल लपेटा जाता है इसलिए इसे पलंग तोड़ के नाम से जाना जाता है हम आपको बता दें कि यह पलंग तोड़ मिठाई प्रयागराज शहर में सबसे अधिक फेमस है इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि लोग इसके दीवाने होते जा रहे हैं।

Article image

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Answered on07/19/23
Like
5

आइए आज हम पलंगतोड़ मिठाई के बारे में जानते हैं कि यह मिठाई कैसे बनाई जाती हैं।

पलंग तोड़ मिठाई बनाने के लिए हमें सबसे पहले लच्छेदार मलाई को पलंग मे तोड़ा जाता हैं जिसमें चीनी,दूध,खोया आदि चीजों को शामिल किया जाता है। मिठाई बनाने के लिए उस मलाई को पहले एक कढ़ाई में डालकर भूना जाता है फिर उसका पेस्ट बनाया जाता है और उसमे शक्कर, ड्राई फूड्स आदि डाले जाते हैं। यह बर्फी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है.

Article image

preeti  patel

Answered By preeti patel

Author
View Profile
Answered on09/14/22
Like
6

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ काफी लोकप्रिय है, मिठाइयाँ कई प्रकार से बनाई जाती है अलग-अलग क्षेत्रों में मिठाइयाँ अलग-अलग तरीके से बनाई जाती है। पलंगतोड़ बर्फी सिर्फ दूध, खोया और चीनी से बनी मिठाई है। पलंगतोड़ बर्फी चांदनी चौक में गुरूद्वारे के पास है मोटे लाला की दुकान, यहीं मिलती है फेमस पलंगतोड़ बर्फी।पलंगतोड़ बर्फी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। पहली बार इसे तोड़ने के लिए पलंग का सहारा लेना पड़ा था, जिससे इसका नाम पलंगतोड़ मिठाई पड़ा। यह इतना फेमस इसलिये है क्योंकि पलंगतोड़ बर्फी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है I

पलंग तोड़ मिठाई, देख लो नहीं देखी तो || Palang Tod Mithai ???? - YouTube

Anita  Pandey

Answered By Anita Pandey

Author
View Profile
Answered on09/06/22
Like
6