Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Feb 12, 2019food-cooking

मिक्स अचार कैसे बना सकते हैं ?

1 Answers
1

@anitakumari1382Feb 12, 2019

बिना अचार के खाना कभी भी पूरा नहीं होता है, अचार खाने के स्वाद को बढ़ता है | इसलिए आज हम आपको मिक्स अचार बनाने की विधि के बारें में बताएँगे |



Article image

सामग्री :-

गोभी - 1/2 kg ( बड़े टुकड़ों में कटी हुई )
गाजर- 1/2 kg ( लंबे-बारीक टुकड़ों में कटे हुए )
मूली- 1/2 kg ( लंबे चौकोर टुकड़े में कटे हुए )
हरी मिर्च- 8 -10 ( बिना कटी हुई )
सरसों का तेल - 1/2 कप
हींग - एक चुटकी
सरसों- 2 बड़े चम्मच सरसों (पिसी हुई )
नमक - स्वादनुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस - 3 चमच्च
पानी - दो कप


विधि :-

- सबसे पहले आप एक बर्तन में एक चमच्च नमक ड़ाल कर पानी गरम कर लें |

- जब पानी अच्छी तरह से उबाल जाएं तो आप उसमें कटी हुई सभी सब्जियां ड़ाल कर करीब 5 से 7
मिनट तक उबालें |

- उसके बाद आप उबली हुई सब्जियों को कम से कम 10 मिनट तक ढक कर रख दें ताकि सब्जियां नरम हो जाएं |

- ठीक 10 मिनट बाद आप सारी सब्जियां छान कर रख लें |

- इसके बाद आप सारी सब्जियों को एक दिन के लिए धुप में सुखाएं |

- उसके बाद एक कढ़ाई में तेल ड़ाल कर धीमी आंच पर गर्म कर लें |

- उसके बाद तेल को हल्का ठंडा होने दें फिर उसमें नमक(स्वादानुसार ), पिसी हुई सरसों, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग और सभी सब्जियां डालकर अच्छी तरह से मिला लें |

- उसके बाद इस मिश्रण में आप 3 चमच्च नीम्बू का रस मिला दें |

- अब आपका आचार बिलकुल तैयार है, अब आप इस मिश्रण को तीन से चार दिन धूप में सुखाएं |


0
0