D
Dharm Dass· 8 years ago
Exploring innovations, digital trends, and scientific discoveries through reliable, practical, and easy-to-understand content.

अगर आप गाडी की सर्विस कराते है तो आप को किन बातो का ख्याल रखना चाहिए ?

6
993

Join this conversation

Sort By

अगर आप अपनी गाड़ी को सुरक्षित तरीके से चलाते तो आप को अपनी गाड़ी की लंबी उम्र के लिए समय-समय पर उसकी सर्विस जरूर करानी होता चीहिए| जब कभी गाड़ी छोटी-मोटी दिक्कत आती है तो उसे नजरअंदाज न करें और सही समय पर सर्विस करा ले| जब आप गाड़ी की सर्विस कराते है तो उस समय आप इन बातों को ध्यान रखना चाहिए..


गाड़ी को ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही सर्विस कराये क्योकि लोकल सर्विस सेंटरस में मैकेनिको को नई टेक्नॉलजी नहीं होती|ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में खर्चा थोड़ा ज्यादा हो सकता है मगर ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में सर्विस करने पर मकैनिक्स को नयी टेक्नॉलजी की अच्छी समझ तो होती है और इन सेंटर्स में सभी तरह ले टूल्स और पार्ट्स होते है|

लोकल सर्विस सेंटरस पर कम खर्चे की वजह से जो लोग गाड़ियों की सर्विस कराते समय नकली और सस्ते पार्ट्स लगवा लेते है| पर बाद में ये नकली पार्ट्स आपकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा सकते है| तो बार-बार गाड़ी के नकली पार्टस पर रूपये खर्चे करने की बजाये आप अपनी कारर्स में असली पार्ट्स ही लगवाएं| सर्विस कराते वक्त हमेशा सर्विस सेंटर में अपने सामने ही खराब पार्ट्स चेंज कराये और जब सर्विस सेंटर वाले गाड़ी में कोई नया पार्ट लगाये तो एक बार खुद उस नए पार्ट को ठीक से चेक करके देख ले| हमेशा गाड़ी की सर्विस शुरू होने से पहले सर्विस में होने वाले सारे खर्चे पता कर ले और ये भी देख ले की गाड़ी के कौन-कौन से पार्ट्स बदले जायेगे| गाड़ी की सर्विस होने के बाद जो खर्चे सर्विस सेंटरवालो ने सर्विस करने से पहले बोले होते है उन्हें उन्ही खर्चो के रुपये देने किये अगर किसी काम के अलग से या ज्यादा रुपये मगे तो नहीं देने चाहिए|

Answered by
S
View Profile
Answered on12/25/17
7

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जब लोग नई गाड़ी खरीदते हैं तो सर्विसिंग का अधिक ध्यान रखते हैं आज हम आपको बताएंगे कि यदि आप अपनी गाड़ी की सर्विसिंग करा रहे हैं तो आपको किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

दोस्तों गाड़ी की सर्विसिंग कराते वक्त आपको सबसे ध्यान रखने योग्य बात यह है कि कहीं आपके इंजन ऑयल को चेंज ना कर दिया जाए क्योंकि बहुत से लोग गाड़ी के इंजन आयल चेंज कर देते हैं जिस वजह से आपकी गाड़ी बहुत जल्द खराब हो जाती है।

दूसरी बात यह ध्यान रखना है आपको कि कहीं आपकी गाड़ी में खराब ऑइल तो नहीं डाला जा रहा है इसलिए ऑयल का विशेष ध्यान रखना है।

Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on06/07/23
2

आप गाडी की सर्विस कराते समय हमेशा सर्विस सेंटर में रहे, और गाड़ी के वही पार्ट्स चेंज कराएं जो खराब हों, क्योकि कई बार ऐसा होता है कि गाड़ी के जो पार्ट्स खराब नहीं रहते सर्विस सेंटर मे वो पार्ट्स भी बदल देते है इसलिए गाड़ी मे सर्विस करवाते समय एक बार अच्छे से देख ले।

आप गाडी की सर्विस कराते समय ध्यान रखे कि इंजन ऑयल पर आपने ऑयल फिल्टर नहीं बदलवाया है तो फिर इंजन ऑयल बदलवाने का भी कोई फायदा नहीं मिलता है, जब भी गाड़ी का इंजन ऑयल बदलवाएं, तो यह जरूर पता कर ले कि ज़ब ऑयल फिल्टर बदला जाये तभी अपनी गाड़ी की सर्विस करवाए।Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on06/06/23
2

आजकल कार सिर्फ शौक नहीं बल्कि रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी है। ऐसे में गाड़ी की सही समय पर सर्विस कराना बहुत जरूरी होता है। कई लोग सिर्फ इंजन ऑयल बदलवाकर समझते हैं कि सर्विस पूरी हो गई, लेकिन असली में अच्छी सर्विस का मतलब है पूरी गाड़ी की सही जांच और देखभाल। अगर आप भी अपनी कार की सर्विस कराने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

सबसे पहले हमेशा कोशिश करें कि सर्विस समय पर कराएं। कंपनी द्वारा बताए गए किलोमीटर या समय के हिसाब से सर्विस करवाना गाड़ी की लाइफ बढ़ाता है। देर करने से इंजन और दूसरे पार्ट्स पर असर पड़ सकता है।

सर्विस सेंटर चुनते समय भी सावधानी जरूरी है। अगर आपकी गाड़ी नई है तो ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर बेहतर माना जाता है, क्योंकि वहां ओरिजिनल पार्ट्स और सही तकनीक का इस्तेमाल होता है। वहीं पुरानी गाड़ियों के लिए भरोसेमंद लोकल मैकेनिक भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

गाड़ी देने से पहले उसकी मौजूदा स्थिति की फोटो या वीडियो बना लेना अच्छा रहता है। इससे बाद में किसी स्क्रैच या डैमेज को लेकर विवाद नहीं होता।

सर्विस के दौरान सिर्फ इंजन ऑयल ही नहीं बल्कि ब्रेक, बैटरी, टायर, एयर फिल्टर, कूलेंट और AC की भी जांच करवानी चाहिए। कई बार छोटी खराबी समय पर पकड़ में आ जाए तो बड़ा खर्च बच सकता है।

अगर सर्विस सेंटर कोई पार्ट बदलने की सलाह दे रहा है, तो पहले उसकी जरूरत समझें। कई लोग बिना जरूरत अतिरिक्त खर्च करवा देते हैं। पुराने पार्ट्स वापस मांगना भी अच्छी आदत मानी जाती है ताकि आपको पता रहे कि वास्तव में बदलाव हुआ है या नहीं।

बिल को ध्यान से पढ़ना भी जरूरी है। कई बार अनावश्यक चार्ज जोड़ दिए जाते हैं। अगर कुछ समझ न आए तो सीधे पूछें।

आजकल ऑनलाइन रिव्यू और सोशल मीडिया के कारण लोग सर्विस क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। खराब सर्विस मिलने पर ग्राहक तुरंत अपना अनुभव शेयर कर देते हैं, इसलिए अच्छे सर्विस सेंटर अब ग्राहक संतुष्टि पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।

अगर आपकी गाड़ी लंबी यात्रा पर जाने वाली है, तो ट्रिप से पहले सर्विस जरूर करवा लें। इससे रास्ते में खराबी आने की संभावना कम हो जाती है।

सरल भाषा में कहें तो गाड़ी की सर्विस सिर्फ खर्च नहीं बल्कि आपकी सुरक्षा और गाड़ी की लंबी उम्र के लिए जरूरी निवेश है। सही समय पर अच्छी सर्विस कराने से गाड़ी स्मूद चलती है, माइलेज बेहतर मिलता है और भविष्य में बड़े खर्चों से भी बचाव होता है।

Answered by
A
Aanya SharmaTranslating science and technology into stories that inform, challenge, and matter.
View Profile

Aanya Sharma is a science and technology writer with over 5 years of experience and 300+ published articles across leading digital platforms. She holds a Bachelor's degree in Science (Physics) from Delhi University, which grounds her writing in scientific literacy and gives her the ability to evaluate technical claims with accuracy. Her work has appeared on platforms including The Wire Science, Analytics India Magazine, and Digit.in, where she has covered artificial intelligence, space exploration, consumer technology, environmental science, and emerging tech policy. With a focus on accuracy and clarity, her writing makes complex scientific and technological developments accessible to readers without a technical background. Aanya has participated in science communication panels at events including the India Science Festival and has been recognised as a contributor to responsible tech journalism in India. She is an active member of the National Association of Science Writers (NASW) and maintains a public portfolio of her published work. Across all her work, her writing is grounded in verified sources and a commitment to editorial standards — delivering content that readers can rely on in a space where misinformation spreads easily.

Answered on05/09/26
0

यदि आप गाड़ी की सर्विस कराते है तो आपको कुछ विशेष बातो का ख्याल रखना बहुत ही जरुरी होता है जैसा कि आपकी कार की सर्विस किसी अन्य सर्विस सेंटर से तो नहीं करवायी जा रही है, ज़ब तक आपके कार की सर्विस नहीं हो जाती है तब तक आप वही पर रुक कर आपने कार की सर्विस करवाए। एक बात और खास ख्याल रखे ज़ब आप अपनी कार की सर्विस के लिए जाते है तो आप टायर बदलवाना भूल जाते है तो ऐसे मे टायर क़ो अच्छे से चेक कर ले, टायर खराब हो गए हो तो आप अपनी कार टायर भी बदलवा सकते है।Article image

Answered by
M
View Profile
Answered on08/15/23
0