B
Updated on Mar 30, 2019news-current-topics

क्या रेलवे टिकट और बोर्डिंग पास पर मोदी जी की फोटो लगाना चुनाव प्रचार का एक दाव है ?

React
1 Answers

K
Research-Oriented Learner
Answered on Mar 30, 2019

लोकसभा चुनाव 2019 करीब आ रहे है और अब तो चुनाव आचारसंहिता भी लागू हो गई है पर नेताओ की प्रसिद्धि की भूख ख़तम नहीं हो रही। इन बड़े नेताओ जो की हर किम्मत पर हर जगह प्रसिद्धि चाहते है उन में सबसे पहला नाम आता है हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री श्री का। चाहे कोई कुदरती आफत हो या किसी भी प्रकार की सफलता मोदी जी क्रेडिट लेने के लिए सबसे आगे रहते है। हाल ही में एक ऐसा वाक्या सामने आया है की कोई भी आम इंसान को सोचने पर मजबूर कर दे की आखिर प्रसिद्धि की कोई मर्यादा होनी चाहिए की नहीं।

 

Letsdiskuss

 
रेलवे टिकट और बोर्डिंग पास पर मोदीजी का न सिर्फ फोटो है पर साथ में कोई स्लोगन भी बताया गया है। यह दर्शाता है की वर्तमान प्रधान मंत्रीजी चुनाव आचारसंहिता का उल्लंघन करने से भी हिचकिचाते नहीं है। सरकारी मशीनरी का चुनाव में दुरूपयोग करने के आरोप तो इनके ऊपर काफी वक्त से लगाए जा रहे है पर इलेक्शन कमीशन को कुछ नजर नहीं आ रहा और इसीलिए उस ने इन सब बातो को नजरअंदाज कर दिया है। रेलवे टिकट और बोर्डिंग पास पर मोदीजी का फोटो बेशक एक चुनाव प्रचार का दाव ही है और इसे इलेक्शन कमीशन को फ़ौरन रोकना चाहिए।

 

React