Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Current Topicsहाल ही में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस मे...
P

| Updated on April 19, 2019 | news-current-topics

हाल ही में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी ने जूता फेंक दिया था,क्या उस व्यक्ति का संबंध किसी राजनीतिक पार्टी से था

1 Answers
P

@praveshchauhan8494 | Posted on April 19, 2019

जूता शब्द बीजेपी के लिए अब सरदर्द बनता जा रहा है अभी कुछ दिनों पहले ही बीजेपी के सांसद ने बीजेपी विधायक पर अनगिनत जूते बरसाए थे अब फिर एक जूता कांड हो गया| यह जूता फेंकने वाली घटना गुरुवार की है |प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा और नेता उपेंद्र यादव मौजूद थे| नरसिम्हा की और अचानक बड़ी तेजी से जूता फेंका गया |लेकिन किस्मत में नरसिम्हा के जूता खाना बिल्कुल नहीं था |जूता किसी को भी नहीं लगा. जूता फेंकने वाले का नाम शक्ति सिंह भार्गव है पेशे से एक डॉक्टर है| वह कानपुर में भार्गव नाम का खुद का अस्पताल चलाता है| जूता फेंकने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आईपी स्टेट थाना पुलिस ,स्पेशल सेल, खुफिया ब्यूरो तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने गंभीरता से पूछताछ की| लेकिन पूछताछ पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और ना ही शक्ति सिंह के तार किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए मिले|पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जूता फेंकने वाले के कुछ मामले अदालत में लंबित है जिस वजह से वह परेशान चल रहा था .वह मानसिक रूप से बीमार भी था. पूछताछ करने के बाद शक्ति सिंह को छोड़ दिया गया|
0 Comments