Technology ने human life को बहुत fast, connected और convenient बना दिया है। आज communication, shopping, banking, education और entertainment सब phone से possible हो गया है। लोग घर बैठे काम और learning भी कर पा रहे हैं। लेकिन दूसरी side पर screen addiction, privacy issues, fake news और stress भी बढ़े हैं। Social media ने लोगों को connect भी किया है और mentally exhausted भी। Honestly, technology खुद अच्छी या बुरी नहीं होती, उसका use कैसे किया जा रहा है वही सबसे ज्यादा matter करता है। आने वाले सालों में AI और automation का effect और ज्यादा दिखाई देगा।
टेक्नॉलजी का मानव जीवन में क्या प्रभाव हुआ है ?
Join this conversation
नमस्कार बृजेश जी , आपका स्वागत है | आज के वर्तमान समय के लिए आपका सवाल बहुत अच्छा है | जिस तरह लोगो को आज हर काम में जल्दी है वो हर काम बस बिजली केON और OFF बटन की तरह करना कहते है उसी तरह वो वक़्त से पहले बूढ़े होते जा रहे है | तकनिकी ने जितना लोगो की ज़िंदगी आसान बना दी है उतनी ही कई समस्या का सामना करने को मजबूर कर दिया है |
वर्तमान समय टेक्नॉलजी का समय है | लोगो के पास जितना समय का अभाव है उतना ही लोगो को टेक्नॉलजी ने इतनी आसान ज़िंदगी दे दी है की वो हर काम को बस जल्दी करना चाहते है | हर काम मे जल्दी होने के कारण इंसान ये भूलता जा रहा है के वो कही न कही अपना ही नुक्सान कर रहा है | और उसका ये नुकसान सिर्फ उसको ही नहीं बल्कि उसकी आने वाली पीढ़ी का भी है |
20 सालों मे जितना विकास टेक्नॉलजी ने किया है उतना ही इंसान की 20 उम्र काम कर दी है | मनुष्य सिर्फ अपने वर्तमान मे जीना चाहता है इस कारण वो अपना भविष्य ख़राब कर रहा है , इस बात का उसको अंदाज़ा भी नहीं | कहते पहले समय मे लोग जंगल मे रहते थे जब कोई भी टेक्नॉलजी का नाम तक नहीं जानता था | वो एक ऐसे जंगल मे रहते थे जहा हर वास्तु शुद्ध थी | बेशक पहले समय मे कोई फैसिलिटी नहीं थी चीजों का अभाव था ,पर जितनी भी चीजे थी वो सब शुद्ध व लाभदायक थी | पहले समय के हवा ,पानी सब कुछ शुद्धता की दृष्टि से सही था |
आज भी इंसान एक जंगल मे रहता है ,और ये जंगल ऐसे जाल से घिरा हुआ है जिसमे चारो और आसानी से जीवन जीने के कई तरीके है और जो मनुष्य की उम्र काम करने मे लगे हुए है |ये जंगल ऐसा है जहाँ की हर चीज अशुद्ध है , सांस लेने को हवा तक ,पीने का पानी तक हानिकारक है | टेक्नॉलजी ने जहाँ इंसान का जीवन आसान कर दिया वही उसको आलसी और बीमार बना दिया | आज का इंसान शरीर और दिमाग दोनों से बीमार हो चूका है |
मोबाइल फ़ोन ,टेबलेट ,लैपटॉप ,ये मनुष्य की वर्तमान समय मे सबसे बड़ी कमी बन चुके है | कोई इंसान एक टाइम खाना नहीं खाएगा पर वो बिना फ़ोन देखे एक मिनिट नहीं रह सकता | सब जानते है के मोबाइल से निकलने वाली किरणे मनुष्य को दिमाग से अपाहिज बना सकती है ,फिर भी लोग इसका प्रयोग करते है | क्योकि मनुष्य को टेक्नॉलजी मे जीने की आदत हो गए है | उसको अपनी उम्र काम करना मंजूर है परन्तु इन सब से बचना नहीं |
नोट :- आपका धन्यवाद् , अधिक जानकारी व अपने सुझाव के लिए संपर्क करे -www.letsdiskuss.com
आपके विचार हमारे लिए अनमोल है |
आज यहां पर सवाल पूछा गया है कि टेक्नोलॉजी का मानव जीवन में क्या प्रभाव हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि टेक्नोलॉजी की वजह से मानव जीवन में कौन-कौन से प्रभाव हुए हैं। आज टेक्नोलॉजी की वजह से मानव जीवन इतना आसान हो गया है कि जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे। टेक्नोलॉजी की वजह से हमें इतनी सुख सुविधाएं प्राप्त हुई है कि आज हम पूरी तरह से टेक्नोलोजी पर आश्रित हो चुके हैं। पहले के समय में जिन कामों को हम करने के लिए 2 से 4 दिन का समय लग जाता था आज वही काम टेक्नोलॉजी की वजह से हम कुछ ही मिनटों में कर लेते हैं। इस तरह हम कह सकते हैं कि टेक्नोलॉजी मानव जीवन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।

