K
Komal Verma· 7 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

हथेली पर सरकारी नौकरी मिलने वाली कौन सी लकीर होती है ?

3
1.4K

Join this conversation

Sort By

ज्योतिष पर विश्वास करने वाले लोगों के लिए हस्त रेखा में कई ऐसी चीज़ें हैं, जो उन्हें जानना चाहिए | आपके सवाल के अनुसार आप हथेली पर ऐसी रेखाओं के बारे में जानना चाहते हैं जो कि आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का एक रास्ता बन सके | तो आइये आपकी हथेली में ऐसे कौन सी रेखा है जिनसे आपके लिए कुछ अच्छे योग बन सकते हैं |

सूर्य पर्वत :- 
सूर्य पर्वत (छोटी ऊँगली के नीचे) से निकलकर कोई रेखा गुरु पर्वत तक जाती है , तो इसका अर्थ यह होता है कि आपके सरकारी नौकरी के योग बन रहे हैं |
 
बुध पर्वत :-
अगर आपके बुध पर्वत (छोटी ऊँगली के नीचे का हिस्सा ) पर रेखाओं से त्रिभुज आकर बने तो सरकारी नौकरी के योग बन सकते हैं |
 
चक्र का निशान :-
अगर किसी के अंगूठे पर चक्र का निशान बनता है तो इसका अर्थ है कि वह इंसान बहुत ही भाग्यशाली होता है | उसको ज़िंदगी में कभी हार का सामना नहीं करना पड़ता , और वो हमेशा सफल होता है |
 
चंद्र पर्वत :-
अगर भाग्यरेखा चंद्र पर्वत (हथेली में अंगूठे के सामने वाला भाग ) से होकर शनि पर्वत तक सीधी जाती है तो इसका अर्थ है कि आप पर शनि देव प्रसन्न है और आपका भाग्य अच्छा है | ऐसा इंसान जीवन में हमेशा खुश रहता है और उसको राजयोग के जैसा फल मिलता है |
 
मणिबंध रेखा :-
हथेली के सबसे नीचे मणिबंध रेखा (जहां से कलाई शुरू होती है ) होती है | अगर किसी की भाग्यरेखा मणिबंध रेखा से निकल कर सीधा शनि पर्वत (माध्यम वाली ऊँगली ) को छूती है तो वह इंसान बहुत ही भाग्यशाली होता है |
 
ऐसी रेखाओं वाले लोगों को सरकारी नौकरी मिलने के योग बनते हैं |
Answered by

शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र सनातन धर्म मंदिर

Updated on01/02/26
1

यदि किसी व्यक्ति की हथेली की लकीर मे बुध पर्वत पर त्रिभुज की आकृति बनी रहती है तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना अधिक होती है।

इसके अलावा किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा से शाखा रेखा निकलती हुयी बृहस्पति पर्वत की ओर जा रही होती है तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की संभावनाएं अधिक होती हैं।

यदि किसी व्यक्ति के हथेली मे भाग्य रेखा, जीवन रेखा को काटे और गुरू- शनि पर्वत के बीच से निकले तो उस व्यक्ति क़ो सरकारी नौकरी जरूर मिलती है।

Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Updated on01/02/26
0