Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

अगर आपके हाथ में दो भाग्य रेखा है तो इसका क्या मतलब हैं ?

1 Answers
React

@pamditadayaramasharma5207Jan 8, 2019
जैसा कि पहले भी बताया है, हस्त रेखा ज्योतिष शास्त्र का एक भाग होता है | आप जानना चाहते हैं, कि हाथों में 2 भाग्य रेखा हो तो इसका क्या मतलब होता है |

हस्तरेखा के कौन से निशान देखकर ये पता लगा सकते हैं, कि आप भाग्यशाली है ?


Article image (Courtesy : गजब दुनिया )

हाथों में मुख्य रूप से कुछ खास रेखा होती है, जो महत्वपूर्ण होती है |
- ह्रदय रेखा
- भाग्य रेखा
- जीवन रेखा
- मस्तिष्क रेखा

आप भाग्य रेखा के बारें में जानना चाहते हैं, तो आज आपको भाग्य रेखा के बारें में बताते हैं | हाथों की भाग्य रेखा आपके भाग्य का निर्धारण करती है | वैसे ये बहुत ही कम होता है कि किसी के हाथ में 2 भाग्य रेखा हो परन्तु अगर ऐसी स्थिति हो कि किसी के हाथ में भाग्य रेखा 2 हो तो ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं |

अगर दो भाग्य रेखा हो तो कैसे होते हैं, ऐसे इंसान -

- ऐसे व्यक्ति दोलाभ किस्म के व्यक्ति माने जाते हैं, जिसका अर्थ यह होता है कि ऐसे व्यक्तियों कोई भी काम करते हैं उसमें लाभ होने का योग अधिक होता है |

- ऐसे लोग अक्सर एक या एक से अधिक व्यापार करते हैं और अगर ये कोई नौकरी करते हैं तो साथ में इनका व्यापार भी जरूर होता है |

- ऐसे लोग विदेश यात्रा जरूर करते हैं, ये लोग नए दोस्त जल्दी बनाते हैं और दोस्ती हमेशा निभाते हैं |

- अक्सर ऐसा जरुरी नहीं होता कि 2 भाग्य रेखा होना हमेशा ही शुभ हो परन्तु इसके अशुभ होने की भी एक स्थिति होती है |

- अगर किसी के हाथ में 2 भाग्य रेखा है और दोनों प्रबल हैं तो वो इंसान हमेशा सफल होता है | वहीं दूसरी तरफ दोनों में से एक भाग्यरेखा मध्यमा ऊँगली (Medium finger )की तरफ गई हो तो ऐसे मनुष्य धमंडी होते हैं और इतना तो सभी को पता है घमंड कभी शुभ नहीं होता |

- अगर आपकी मस्तिष्क रेखा मजबूत है तो आप भाग्यवादी होते हैं, और वहीं अगर आपकी मस्तिष्क रेखा मजबूत न हो तो मनुष्य सही निर्णय नहीं ले सकता |

- जब आप सही निर्णय नहीं ले सकते तो इस स्थिति में आपकी भाग्य रेखा आपके लिए शुभ नहीं हो सकती क्योकिं किसी भी इंसान का एक भी ग़लत निर्णय उसकी पूरी ज़िंदगी को बदल देता है |

Article image (Courtesy : Dainik Bhaskar )

ज्योतिष शास्त्र कैसे हाथों की रेखा से जुड़ा हुआ है ?
0
React