Deepti Singh's avatar
Health Facts Researcher
Updated on Dec 30, 2023health-beauty

ज्यादा चाय पीने से क्या होता हैं?

18
2 Answers

A
Answered on Dec 25, 2023

चाय पीना सभी को पसंद है अक्सर भारतीय घरों में सुबह की शुरुआत चाय पीकर की जाती है। कई लोगों को कम चाय पीने की आदत होती है तो कई लोगों को ज्यादा चाय पीने की आदत होती है। आज मैं आपको बताऊंगी कि ज्यादा चाय पीने से क्या होता है। अगर आप भी चाय प्रेमी है तो चाय से दूरी बनाने की कोशिश करें। क्योंकि ज्यादा चाय पीने से आपकी सेहत खराब हो सकती है आईए जानते हैं कि ज्यादा चाय पीने से क्या होता है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि ज्यादा चाय पीने से क्या होता है:-

ज्यादा चाय पीने से हो सकती है एसिडिटी:- यदि आप सुबह खाली पेट चाय पीते हैं तो आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपका पेट भी फूल सकता है। क्योंकि चाय में कैफीन पाया जाता है जिसकी वजह से पेट में गैस बनने लगती है। यदि आप अधिक मात्रा में चाय पीते हैं तो आपकी पाचन शक्ति कमजोर पड़ सकती है।

ज्यादा चाय पीने से नींद में कमी आ सकती है:- यदि आप ज्यादा चाय पीते हैं तो आपको नींद काम आएगी और यदि आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो आपको तनाव, स्किन प्रॉब्लम जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

हो सकती है ब्लड प्रेशर की दिक्कत:- ज्यादा मात्रा में चाय पीने से ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है। यदि आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो अधिक मात्रा में चाय ना पिए। नहीं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है।

अधिक चाय पीने से हो सकती है एक्ने की समस्या:-

यदि आप अधिक मात्रा में चाय का सेवन करते हैं तो बॉडी से हारमोंस स संतुलित हो जाते हैं, जिससे एक्ने और पिंपल जैसी समस्या होने लगती है।

Letsdiskuss

10
avatar
Health Facts Researcher
Answered on Dec 29, 2023

चाय सभी को पसंद होती है अक्सर कई लोग सुबह की शुरुआत चाय पीकर ही करते हैं और कई लोगों को ज्यादा चाय पीने की आदत भी होती है लेकिन ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि ज्यादा चाय पीने से क्या नुकसान हो सकता है।

ज्यादा चाय पीने से क्या होता है

  • चाय में कैफीन की मात्रा अधिक पाई जाती है अगर आप ज्यादा चाय का सेवन करते हैं तो आपके सीने में जलन हो सकती है और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • इसके अलावा ज्यादा चाय पीने से दांतों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है जैसे की दांतों में दर्द, दांत पीले होना, कैविटी जैसी समस्या हो सकती है।
  • चाय में कैफीन की मात्रा ज्यादा होने के कारण आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है क्योंकि कैफीन शरीर में पानी सोखता हैं इसी कारण शरीर में वाटर का लेवल लो होने की समस्या हो जाती है।
  • वही, ज्यादा चाय पीने से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है क्योंकि चाय में टैनिन मौजूद होता है जो आपके पाचन तंत्र में आयरन की आवशोषण पर बुरा असर डालता है इसके अलावा ज्यादा चाय पीने से नींद की कमी, जी मिचलाना, सिरदर्द, सिर घूमना जैसी समस्या हो सकती है और आपको स्किन से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • ज्यादा चाय पीने से आपके ब्लड प्रेशर पर बुरा असर पड़ सकता है अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हो तो आपको ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर आप सुबह खाली पेट चाय पीते हैं तो आपको एसिडिटी की समस्या और पेट फूलने की समस्या हो सकती है चाय में कैफीन की अधिक मात्रा पाई जाती है जिसके कारण आपके पेट में गैस की समस्या बन सकती है और आपका पाचन शक्ति भी कमजोर हो सकता है इसलिए आपको कम से कम चाय का सेवन करना चाहिए।

Letsdiskuss

5