माघी पूर्णिमा का ज्योतिषीय महत्व क्या है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


अनीता कुमारी

Home maker | पोस्ट किया | ज्योतिष


माघी पूर्णिमा का ज्योतिषीय महत्व क्या है ?


0
0




Astrologer,Shiv shakti Jyotish Kendra | पोस्ट किया


पूर्णिमा हर महीने आती है और हर महीने की पूर्णिमा का महत्व अलग-अलग होता है | आज माघी पूर्णिमा है, जिसका ज्योतिष में बहुत ही महत्व है | अगर हिन्दू पंचाग के अनुसार भी देखा जाए तो इस पूर्णिमा में स्नान, दान और पूजन से मनोकामना पूरी होती है |

इस वर्ष माघी पूर्णिमा 19 फरवरी को है | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, तो उस माघ पूर्णिमा का योग शुभ होता है | आज के दिन का पूजन आपकी कुंडली में सूर्य और चंद्रमा के दोष को दूर करता है |

माघी पूर्णिमा का यह मान्यता है कि, पुराणों के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु स्वयं गंगा नदी में स्नान करने आते हैं | इसलिए आज एक दिन जो भी गंगा स्नान करता है उसको भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और साथ ही सभी तरह के पुण्य प्राप्त होते हैं |

बाकी दिन के जप-तप का फल इसी दिन मिल जाता है | माघ महीने की यह पूर्णिमा के दिन दान में तिल, गुड़ और कंबल देना बहुत ही लाभकारी होता है |

Letsdiskuss (Courtesy : Dainik Bhaskar )


0
0

');