S
Sneha Bhatiya· 7 साल पहले
लेखक

चिकन करी बनाने की आसान विधि क्या है ?

2
1.8K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया12/23/25
चिकन का नाम सुनते ही मुँह में पानी आने लगता है ऐसे में आपको घर पर चिकन बनाने की विधि जरूर जान लेनी चाहिए |
 
सामग्री - 
 
- एक किलो - चिकन
- 2 - प्याज बारीक कटे हुए
- एक बड़ा चम्मच - अदरक-लहसुन पेस्ट
- एक बड़ा चम्मच - काजू का पेस्ट
- एक कप - टमाटर प्यूरी
- एक छोटा चम्मच - हल्दी पाउडर
- 2 छोटे चम्मच - धनिया पाउडर
- स्वादानुसार - लाल मिर्च पाउडर
- एक छोटा चम्मच - गरम मसाला पाउडर
- स्वादानुसार - नमक
- तेल - आधी छोटी कटोरी
 
विधि - 
 
- चिकन करी बनाने के लिए आप सबसे पहले चिकन के टुकड़ों को धोकर अच्छे से साफ़ कर लें |
 
- उसके बाद गैस पर कढ़ाई गरम करें तेल डालें और इसमें प्याज डालकर मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक फ्राई कर लें |
 
- एक बारे जब प्याज फ्राई हो जाए तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलकर कम से कम पांच से साथ मिनट तक पकने दें |
 
- उसके बाद आप एक अलग बर्तन में चिकन के टुकड़े डालकर मिक्स कर लें और इसे तेज आंच पर कम से कम 5 मिनट तक पका लें |
 
- अब आप चिकन में लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और अपने स्वादानुसार नमक डाल दें और फिर बर्तन को ढक्कन से ढककर चिकन को 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पका लें |
 
- पांच से दस मिनट बाद आप बर्तन से ढक्कन हटाकर चिकन में टमाटर प्यूरी डालें और इसे 2 मिनट पकाएं और चिकन में लगभग 2 कप पानी डालकर इसे ढकें और 20 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें |
 
- उसके बाद गरम मसाला पाउडर और काजू का पेस्ट बना कर डाल दें और इस मिश्रण को अच्छे से चलाएं, और चिकन को बिना ढके 5 मिनट तक ऐसे ही पकने दें |
 
- समय पूरा होने के बाद गैस बंद कर दें और चिकन करी को जीरा राइस के साथ सर्व करें |
ग
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया12/23/25

चिकन करी बनाना जितना आसान है, उतना ही यह खाने में स्वादिष्ट होता है | इसको बनाने की आसान विधि के बारें में हम आज आपको बताते हैं |

सामग्री :-
  • चिकन - 250 ग्राम
  • हल्दी - 2 चम्मच
  • लाल मिर्च - 2 चम्मच
  • गरम मसाला - 2 चम्मच
  • प्याज - 4 (बारीक़ पिसा हुआ )
  • टमाटर - 2 (बारीक़ पिसा हुआ )
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट - 2 चम्मच
  • तेज़पत्ता - 2
  • काली मिर्च - आधा चम्मच
  • इलायची - 2 छोटी
  • लौंग - 4 से 5 पीस
  • बड़ी इलायची - 2 पीस
  • जीरा - आधा चम्मच
  • चिकन मसाला - 2 बड़ा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • सरसों का तेल - आवश्यकता के अनुसार
 
 
विधि : -
 
  • सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह से धो ले और एक तरफ रख दें |
  • अब गैस जलाइए और उसमें कुकर रखिये, अब आवश्यकता के अनुसार उसमें तेल डालें |
  • अब इसके बाद पिसा हुआ प्याज डालें और अच्छी तरह पका लें, इसके बाद इसमें टमाटर डालें और दोनों को अच्छी तरह भून लें |
  • तेल गरम हो जायें तो उसमें जीरा, तेज पत्ता, काली मिर्च, इलाइची,बड़ी इलायची ,लौंग डालें और हल्का भूनें |
  • मसाला तब तक पकाएं जब तक वो तेल न छोड़ दें, अब इसके बाद उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें |
  • जब मसाला अच्छी तरह पक जायें तो उसमें चिकन डाल दें और उसको मसाले में पूरी तरह मिलाएं |
  • स्वाद के अनुसार नमक डालें , मिर्च डालें , धनिया पाउडर डालें और आवश्यकता के अनुसार पानी डाल कर मिलें और कुकर का ढक्कन लगा दें |
  • 2 से 3 सिटी के बाद गैस बंद कर दें और कुकर की भाप निकलने तक इतंजार करें |
 
लीजिये स्वादिष्ट चिकन करी तैयार है |
A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1