Asked 7 years ago

मशरूम फ्राइड राइस बनाने की आसान विधि क्या है ?

Food & Cooking#Online discussion forum#मशरूम फ्राइड राइस बनाने की आसान विधि#Easy Method to Make Mushroom Fried Rice#Mushroom Fried Rice vidhi in hindi
Like
2
799
Avinash Kumar
Avinash KumarAuthor

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

मशरूम फ्राइड राइस बनाने की विधि बहुत ही आसान है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है | मशरूम सर्दियों में अधिक खाने वाली सब्जी है | आइये मशरूम फ्राइड राइस बनाने की विधि बताते हैं |

सामग्री :-
मशरूम - आधा कप (उबले और स्लाइस में कटे हुए)
शिमला मिर्च - आधा कप (बारीक़ कटी हुई )
चावल - 100 ग्राम
बेबीकॉर्न - आधा कप (कटा हुआ)
अजीनोमोटो - आधा चम्मच
तेल - आवश्यकता के अनुसार
सोया सॉस - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार
Article image
विधि :-
- सबसे पहले चावल को धो लें, फिर उसमें नमक डालकर उसको हल्का कच्चा सा पका लें | इस बात का विशेष ध्यान दें कि चावल गलना नहीं चाहिए |
- अब एक पैन में तेल गरम करें और गरम होने के बाद उसमें शिमला मिर्च डालें, मशरूम और बेबी कॉर्न डालें और उसको अच्छी तरह पका लें |
- जब सब चीज़ें अच्छी तरह पक जायें तो उसमें चावल डालें, उस पर अजीनोमोटो, हल्का सा नमक और सोया सॉस डालें और अच्छी तरह मिला लें |
- हल्के हाथ से मिलाएं ताकि चावल टूटे नहीं |
लीजिये मशरूम फ्राइड राइस तैयार है |
Updated on12/17/18
Like
1

Advertisement