H
Updated on Apr 9, 2024education

AM और PM का पूरी परिभाषा क्या है?

12
1 Answers

avatar
Modern India Explorer
Answered on Apr 8, 2024

चलिए दोस्तों आज हम आपकोAM और pm की पूरी परिभाषा बताते हैं कि AMऔर pm क्या होता है। पहले के जमाने के लोग सूर्य के चढ़ने और उतरने से समय का अनुमान लगा लेते थे कि अभी कितना समय हो गया होगा लेकिन आजकल इतनी सुविधा हो गई हैं कि लोग समय को भी घड़ी में देखने लगा है। घड़ियों की बात की जाए तो घड़ियां कई तरह की होती हैं जैसे कि डिजिटल घड़ी, स्मार्ट घड़ी, दीवाल घड़ी इत्यादि घड़ियां होती हैं और इन घड़ियों में समय भी अलग-अलग दर्शाया जाता है।दोस्तों अक्सर आपने देखा होगा कि आजकल डिजिटल घड़ियों में एएम और पीएम लिखा होता है। वैसे तो समय 24 घंटे का होता है लेकिन आजकल डिजिटल घड़ियों में केवल 12 तक ही अंक लिखे होते हैं जिसके कारण सभी अंक दो बार दोहराए जाते एक बार सुबह के समय और एक बार रात के समय दिखाये जाते हैं।जैसे कि आप जानते हैं कि अगर सुबह के 7:00 होंगे तो उसमें 7:00 a.m लिखा रहता है वहीं अगर शाम के 7:00 बजे होंगे तो उसमे 7:00 पीएम लिखा होता है। पर क्या आपको पता है कि a.m और p.m का क्या मतलब होता है । अगर नहीं पता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि एएम और पीएम का क्या मतलब होता है। AMका मतलब होता है anti meridiem जिसका हिंदी मे अर्थ हुआ दोपहर के पहले का समय मतलब की सुबह यानी की दोपहर के पहले पहले यानी 12:00 के पहले जैसे सुबह के समय 11:59 है तो इसमें 11: 59 a.m लिखा जाएगा है।  वहीं अगर रात्रि के समय 11:59 है तो इसमें पीएम लिखा जाएगा जैसे कि अगर रात्रि में 11:59 है तो इसमें 11:59 p.m लिखा जाएगा । वहीं अगर pm की बात की जाए तो pm का फुल फॉर्म होता है post meridiem जिसका हिंदी में अर्थ हुआ दोपहर के बाद के समय मतलब अगर दिन के समय 12:04 है तो इसमें पीएम लिखा जाएगा जैसे अगर दिन में 12:04 है तो इसमें 12:04 पीएम लिखा जाएगा. वहीं अगर रात्रि के समय की बात की जाए तो रात्रि में अगर 12:04 मिनट है तो इसमें  12:04 am लिखा जाएगा।

 

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

 

2