S
Updated on Apr 29, 2019entertainment

कुंडली भाग्य शो में सरला को रोकने के लिए अब पृथ्वी कौन सी नयी चाल चलता है?

2
1 Answers

K
Updated on Apr 29, 2019

कुंडली भाग्य में अब तक आपने देखा कि किस तरह सरला आंटी शर्लिन और पृथ्वी की सच्चाई बताने के लिए लूथरा हाउस की तरफ बढ़ती है, और पृथ्वी उन्हें रोकने के लिए उनके पीछे गुंडे लगा देता है | ये तो स्वाभाविक सी बात है, कि सरला आंटी को रोकने की कोशिश की जाएगी |


Article image (Courtesy : (Courtesy : Zee5 )


अब आते हैं लूथरा हाउस में चल रही पार्टी की ओर जहां मेहुल की नज़र प्रीता से हट ही नहीं रही और ये बात ऋषभ नोटिस करता है और वह मेहुल को बताता है कि प्रीता प्रीता दादी की फिजियोथेरेपिस्ट है | मेहुल इस बात को जानते ही प्रीता को अपने यहां नौकरी देने की बात करता है | वही दूसरी तरफ प्रीता और करण की नोकझोंक चलती रहती है , और प्रीता करण को जलाने के लिए मेहुल से बात करती है और इस बात को देख कर ऋषभ और करण हैरान रह जाते है |



प्रीता और मेहुल को एक साथ देख का ऋषभ को बहुत गुस्सा आता है और तभी प्रीता और मेहुल दोनों ही पार्टी से गायब हो जाते हैं और ऋषभ इस बात से परेशान हो जाता है , तभी करण उससे कहता है यह उसकी गलती है कि उसने प्रीता को मेहुल से बात करने के लिए उकसाया |


अब देखते है आगे क्या होता है, क्या सरला आंटी लूथरा निवास पहुँच पाती है और प्रीता और मेहुल कहाँ गायब हो गए जानने के लिए बने रहें हमारे साथ |



1