Asked 7 years ago

लेमन राइस बनाने की विधि क्या है ?

0
957

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

लेमन राइस बनाने की विधि जितनी आसान है, उससे कही ज्यादा ये खाने में स्वादिष्ट लगता है | इसको बनाना बहुत ही आसान है |


सामग्री :-
चावल - 2 कप (उबला हुआ )
मूंगफली दाने - आधा कप
नारियल - 2 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
नींबू का रस - 3 चम्मच
तेल - 2 चम्मच
मेथी दाना - 1 चम्मच
सरसों दाना - 1 चम्मच
धुली उड़द दाल - 1 बड़ा चम्मच
करी पत्ता - 10 से 12 पत्तियां
खड़ी लाल मिर्च - 2 पीस
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
हींग - एक चुटकी भर
नमक - स्वाद के अनुसार


विधि :-
- सबसे पहले गैस पर कड़ाई रखें और उसमें तेल डालकर गरम करें |

- जब तेल गरम हो जायें तो उसमें आप सरसों, हींग, मेथी और उड़द की दाल डालकर उन्हें सुनेहरा होने तक भूनें |
- जब सारी चीज़ें अच्छी तरह भून जाएं तो उसमें करी पत्ता, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और मूंगफली के दानें डालकर अच्छी तरह भूनें |

- अब इसके बाद कड़ाई में चावल डालें और उसमें नमक डालें और धीमी आंच में पकाएं |

- अब इसमें नींबू का रस डालें और कद्दूकस किया हुआ नारियल उसके ऊपर डालें और गैस बंद कर दें |

लीजिये लेमन राइस तैयार है |


Answered on12/13/18
0