J
Jonny Smith· 2 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

घर पर ही लजीज और मुलायम छोले बनाने का तरीका क्या है ?

12
201

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/21/24

छोले का स्वाद इतना अच्छा होता है कि इस खाए बिना लोग रह नहीं पाते हैं। मैं आपको बता दूं कि छोले मसाला एक लोकप्रिय पंजाबी व्यंजन है। पंजाबी छोले एक अनोखे मसाले के मिश्रण से बनाए जाते हैं जिसे छोला मसाला पाउडर के नाम से जाना जाता है तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर ही लजीज और मुलायम छोले कैसे बना सकते हैं।

घर पर छोले बनाने के लिए कुछ आवश्यक सामग्री:-

  • दो कप चने
  • अमचूर पाउडर
  • दो तेज पत्ता
  • एक दालचीनी स्टिक
  • एक बड़ी इलायची
  • आवश्यकता अनुसार काली मिर्च के दाने
  • तीन से चार लॉन्ग
  • तीन से चार प्याज टुकड़ों में कटे हुए
  • एक टीस्पून लहसुन और एक टीस्पून अदरक,
  • आवश्यकता अनुसार हल्दी पाउडर
  • स्वाद अनुसार मिर्ची पाउडर
  • स्वाद अनुसार धनिया पाउडर
  • तड़का लगाने के लिए जीरा
  • स्वाद अनुसार नमक
  • तीन कप मैदा, पानी
  • एक कप गेहूं का आटा

चलिए अब हम आपको छोले बनाने की विधि बताते हैं:-

मैं आपको बता दूं कि छोले बनाने के लिए रात में ही छोलों को पानी में भिगोकर रख दें। और फिर दूसरे दिन एक बर्तन ले और छोले के साथ सूखा आंवला पाउडर उबाल ले। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालें। इसके बाद तेल गर्म होने पर उसमें तेज पत्ता, दाल चीनी, जीरा, काली मिर्च और लौंग डालें । अब इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूने। इसके बाद इसमें लहसुन, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च,धनिया, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला ले । मिश्रण में पानी मिलाये और अब इसमें उबले हुए छोले और कटा हुआ टमाटर डाल दे। इसके बाद हरा धनिया डालकर प्रेशर कुकर में पकाएं। एक बड़े बाउल में मैदा ले थोड़ा सा गेहूं का आटा को मिक्स करके आटा गूथ ले। इसके बाद इस आटे को गीले कपड़े से ढक कर दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दे ताकि उसमें खमीरा जाए। और फिर थोड़ा सा आटा लेकर इसकी रोटी बना ले एक पेन में तेल गर्म करें।

इस प्रकार बहुत ही आसान तरीके से आपकी छोले की सब्जी और रोटी बन जाती है।

Letsdiskuss

A
View Profile
5
Replying to the question above
Answered on01/27/24

चलिए हम आपको बताते हैं कि आप घर पर ही कैसे आसानी से लजीज और मुलायम छोले बना सकते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि छोले एक पारंपरिक उत्तर भारतीय व्यंजन है। जो खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं और इसे बनाना भी काफी आसान होता है तो चलिए हम आपको इसकी बनाने की विधि बताते हैं।

छोले बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

  • 500 ग्राम मैदा
  • 100 ग्राम सूजी
  • एक कटोरी दही
  • एक छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
  • स्वाद अनुसार नमक
  • एक छोटी चम्मच चीनी
  • आवश्यकता अनुसार तेल
  • छोले की सामग्री
  • दो कप काबुली चना
  • तीन प्याज बारीक कटी हुई, एक चम्मच जीरा
  • बेकिंग सोडा, तीन टमाटर
  • तीन से चार हरी मिर्च
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट एक चम्मच
  • एक चम्मच धनिया पाउडर
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच चना मसाला और एक चम्मच गरम मसाला।

चलिए अब छोला भटूरा बनाने की विधि बताते हैं :-

छोला भटूरा बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चने को 7 से 8 घंटे के लिए रात भर भिगोकर रख दें। इसके बाद चने को पानी से निकाल कर अच्छी तरह से धोकर कुकर और आवश्यकता अनुसार पानी बेकिंग सोडा और नमक डालकर मिला लें फिर इसे गैस पर चढ़ाये। इसके बाद टमाटर हरी मिर्च अदरक को मिक्सी में डालकर पीस ले। अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें, तेल गर्म होने के बाद जीरा, प्याज को सुनहरा होने तक भूनकर। अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलकर भूने फिर टमाटर की प्यूरी, और लाल मिर्च और मसाले तेल छोड़ने तक भून ले। अब उबले हुए चने को इस मसले में डाल दें इसके बाद आवश्यकता अनुसार पानी डालें। और 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद भटूरा बनाने के लिए एक बाउल में मैदा ले, और फिर सूजी दो चम्मच तेल नमक दही बेकिंग पाउडर चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाये, और गुनगुने पानी से मुलायम आटा गूथ ले, इसके बाद गर्म तेल में डालकर कलछी से हिलाते हुए फुलाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक ले । इस तरह से गरमा गरम आपके छोले भटूरे बनकर तैयार हो जाते हैं।

Letsdiskuss

A
View Profile
3