Dec 8, 2022astrology

वास्तु के आधार पर घर का गेट कैसा होना चाहिए ?

4
5 Answers

जो लोग वास्तु को मानते हैं वो घर बनाने से लेकर उसके रंगों तक सभी बातों का विशेष ध्यान रखते हैं | वास्तु के आधार पर घर के दरवाज़े को लगाने की दिशा भी निर्धारित की जाती है | वास्तु के अनुसार घर का गेट सही रंग का न हो तो काफी हानि का सामना करना पड़ सकता है |

आइये जानते हैं कौन सा रंग शुभ होता है और कौन सा रंग अशुभ :-

- जैसा की मानव जीवन में रंगों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है | अगर बात घर के गेट की हो तो काले रंग के दरवाजे से धन की हानि होती है | इसलिए कभी भी घर का गेट काले रंग का नहीं होना चाहिए |

- जब भी आप घर का मुख्य द्वार बनाए तो इस बात का ख्याल रखें कि मुख्य द्वार घर के और दरवाज़ों से बड़ा होना चाहिए | अगर मुख्य द्वार छोटा है तो इससे आर्थिक परेशानी हो सकती है |

- घर के मुख्य द्वार पर हमेशा गणेशजी और स्वास्तिक दोनों का चिन्ह होना चाहिए इसे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता |

- घर के गेट को खोलते वक़्त या बंद करते वक़्त किसी भी प्रकार की आवाज नहीं आनी चाहिए | गेट का रखरखाव सही समय पर करना चाहिए |

Article image (Courtesy : clipper28 )

2
avatar
Nov 27, 2022

आज के समय में जो लोग ज्योतिष को मानते हैं वह हमेशा अपने घर को बनाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि वास्तु के अनुसार घर का गेट कैसा होना चाहिए तो चलिए आज यहां पर चर्चा करते हैं।

घर का मेन गेट हमेशा बाहर की ओर खुलना चाहिए क्योंकि ऐसा गेट हमेशा शुभ समाचार लाता है और इसके विपरीत यदि गेट अंदर की ओर खुलता है तो वह समृद्धि में रुकावट लाता है।

वास्तु के अनुसार घर के बाहर यानी कि घर के सामने किसी भी प्रकार के पेड़, खंभे, और खंडहर किसी भी प्रकार की कोई अवरोध नहीं होनी चाहिए क्योंकि इनकी छाया घर पर अशुभ प्रभाव डालती है।Article image

2
S
Dec 7, 2022

वास्तु के आधार पर घर का मुख्य द्वार यानि घर का गेट किस दिशा में होना चाहिए परमार के मुताबिक, ”घर का गेट हमेशा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पश्चिम की ओर होना चाहिए, क्योंकि ये दिशाये शुभ मानी जाती हैं”। दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व में घर का मेन गेट नहीं होना चाहिए, क्योंकि ये दिशाये अशुभ मानी जाती है, इन दिशाओ मे घर का गेट है तो घर मे आर्थिक परेशानियां बनी रहती है।

Article image

1
V
Dec 7, 2022

दोस्तों आज हम इस पोस्ट में बात करेंगे कि वास्तु के आधार पर घर का गेट कौन सा होना चाहिए। आपका गेट पश्चिम के और तो यह भाग्य को आकर्षित करने वाला है पश्चिम दिशा जल के देवता वरुणदेव का स्थान माना जाता है। यदि मुख्य द्वार का रंग सफेद और नीला है तो यह और भी शुभ है क्योंकि वास्तु के अनुसार रंगों का भी महत्व होता है सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है सफेद रंग को पवित्रता स्वच्छता और एकता का प्रतीक है। इससे परिवारिक झगड़े भी नहीं होते हैं।

Article image

React
avatar
Dec 8, 2022

आइए जानते हैं कि घर के गेटो का रंग क्या होना चाहिए। क्योंकि हमारे जीवन में रंगों का बहुत ही अधिक महत्व होता है। जब भी आप अगर अपने घर में मेन गेट लगबाये तो उसमे सफेद पीला या फिर ऑरेंज कलर को ही पेंट करवाना चाहिए। क्योंकि यह कलर सबसे शुभ माने जाते हैं। सफेद कलर घर में शांति का प्रतीक होता है। हमेशा अपने घर के द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनवाना चाहिए। क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।Article image

React