शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए पौष्टिक चीजों को खाना चाहिए :-
शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए आप अंडे खा सकते हैं।अंडे को दो तरह से खा सकते हैं अंडे को उबाल कर या उसका ऑमलेट बना कर खा सकते हैं। अंडे में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए आप अंडे का सेवन रोज कर सकते हैंइसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है।
केला :- शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए आपको रोज सुबह उठ कर खाली पेट एक केला खाना चाहिए क्योंकि केला कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होता है। आपके शरीर में जो भी कमजोरी होगी केले के सेवन से जल्द दूर हो जाएगी।
चुकंदर :- जिन लोगो के शरीर मे खून की कमी होती है और कोई काम नहीं कर पाते है उनको कमज़ोरी महसूस होती है उनको रोजाना चुकंदर का जूस पीना चाहिए।





