पायरिया दाँतों में होने वाली एक बीमारी है , पायरिया की बीमारी में दातों से खून और बदबू आने की समस्यां होती है | जिन लोगों में पायरिया की समस्यां होती है उनके दांत वक़्त से पहले हिलने लगते है और कमज़ोर होते जाते है, जिससे कई बार मसूड़ो में मवाद की परेशानी हो जाती है |
पायरिया से बचने के आसान उपाय -
- जिन लोगों को पायरिया की परेशानी होती है उन्हें दिन में कम से कम तीन बार अपने दाँतों को साफ़ करना चाहिए |
- कुछ भी खाने के बाद तुरंत कुल्ला करना चाहिए और मुँह को अच्छे से धोना चाहिए |
- जो लोग रोज़ाना नीम और बबूल की दातून का इस्तेमाल करते है उनके दातों में पायरिया की परेशानी कम हो जाती है |
- सरसों के तेल में एक चुटकी नमक ड़ाल कर दातों की मालिश करने से भी पायरिया की समस्यां में आराम मिलता है दातों से खून आना बंद हो जाता है |
- जिन लोगों को पायरिया होता है उन्हें जामुन की छाल के काढ़ें से दिन में चार से पांच बार कुल्ला करना चाहिए |
- नीम के तेल से दातों की मालिश करें और फिर कुल्ला कर लें , इससे भी दाँतों में बदबू जैसी परेशानी बहुत हद तक कम हो जाती है |
- आप सुबह दाँतों को साफ़ करने के लिए फिटकरी का चूरन इस्तेमाल कर सकते है |
- कोशिश करें कुछ भी खाने के बाद दातों में कुछ भी फसा न रह गया हो |
(Courtesy : Twitter )