Advertisement

Advertisement banner
Entertainment & Lifestyleटोटल धमाल फिल्म की हिट होने की क्या वजह ...
R

| Updated on February 21, 2019 | entertainment

टोटल धमाल फिल्म की हिट होने की क्या वजह होगी ?

1 Answers
K

@komalverma6596 | Posted on February 21, 2019

जैसा कि टोटल धमाल फिल्म का ट्रेलर आते ही धमाल मच गया था | टोटल धमाल फिल्म धमाल का सीक्वल है | धमाल और डबल धमाल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी काम किया और लोगों को काफी हसाया | टोटल धमाल 22 फरवरी 2019 को रिलीज़ होने वाली है | यह साल 2019 की पहले कॉमेडी फिल्म है | जिसका लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं |


जैसा कि इस फिल्म के ट्रेलर से यह समझ आया कि इस फिल्म में कई सारे सितारे एक साथ हैं जिनका अपना अलग ही एक किरदार है | इस फिल्म में सिर्फ संजय दत्त नहीं है बाकी धमाल फिल्म के सभी किरदार मौजूद हैं और साथ ही अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर भी इस फिल्म में शामिल हैं और इनका रोल भी बहुत बेहतरीन है |

Article image (Courtesy : bollywoodtimes.in )

आइये देखते हैं यह फिल्म कौन से कारणों से हिट हो सकती है -

- अजय देवगन
धमाल फिल्म की इस सीरीज़ में अजय देवगन अपनी कॉमेडी करते नज़र आने वाले हैं | अजय देवगन की फिल्म गोलमाल की सभी सीरीज़(जिसका खुमार आज तक लोगों के दिल और दिमाग में है)ने लोगों का दिल जीत लिया | अब अजय देवगन की यही कॉमेडी इस फिल्म के हिट होने का कारण बन सकती है | अजय देवगन एक ऐसे बॉलीवुड अभिनेता हैं, जो किसी भी किरदार को बखूभी निभाते हैं और अपने किरदार में जान डाल देते हैं |

Article image (Courtesy :freepressjournal.in )

- नई स्टारकास्ट :-
टोटल धमाल फिल्म के हिट होने की एक वजह इसकी नई स्टारकास्ट भी हो सकती है | इस फिल्म की नई स्टारकास्ट इस फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट है | साल 2007 में धमाल फिल्म चार दोस्तों की कहानी थी जिसमें आशीष चौधरी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी थे | उसके बाद साल 2011 में आई फिल्म डबल धमाल में भी यही 4 दोस्त शामिल थे परन्तु अब इस फिल्म की तीसरी सीरीज में फिल्म बनाने वाले ने काफी लोगों को शामिल किया |
(अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा, अली असगर, महेश मांझरेकर, जॉनी लीवर )

Article image (Courtesy : Catch News )

- अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित :-
इस फिल्म में सबसे अच्छी जोड़ी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की है | काफी समय के बाद दोनों सितारे एक साथ बड़ी स्क्रीन पर नज़र आएँगे | अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने 90 के दशक में काफी धूम मचाई थी | माधुरी दीक्षित इस फिल्म में कॉमेडी करती नज़र आने वाली हैं |

Article image (Courtesy : AajTak )

- एडवेंचर्स कॉमेडी :-
कॉमेडी सिर्फ हसना ही नहीं होता बल्कि खतरनाक स्टैंड में भी कॉमेडी हो सकती है, यह इस फिल्म में दिखाया जाएगा | इस फिल्म को हिट करने के लिए इसकी एडवेंचर्स कॉमेडी काफी मदद कर सकती है | इस बार की कॉमेडी 10 करोड़ की नहीं बल्कि 50 करोड़ की है |

Article image (Courtesy : AajTak )

- 2019 की पहली कॉमेडी फिल्म :-
यह फिल्म इस साल की पहली कॉमेडी फिल्म है तो यह हिट हो सकती है | लंबे समय के बाद स्क्रीन पर बड़े बैनर की कॉमेडी मूवी रिलीज होने वाली है | इस फिल्म का क्रैज़ पहले ही इसके फेन्स में बना हुआ है अब देखना यह है कि यह फिल्म कितना धमाल मचाती है |

Article image (Courtesy : ourakola.com )

0 Comments