Updated on Jun 23, 2023education

मानव जीवन में प्रतियोगिता न हो तो क्या होगा ?

8
3 Answers

avatar
Answered on Apr 21, 2019
मानव जीवन में प्रतियोगिता का होना बहुत महत्व रखता है | मानव जीवन में प्रतियोगिता के मायने बहुत अलग हैं, और मुझे लगता हैं, जीवन में प्रतियोगिता होना बहुत जरुरी हैं क्योकि अगर मानव के जीवन में प्रतियोगिता न हो तो मनुष्य अपने जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकता |

अगर हम इस बात को जानना चाहते हैं कि ज़िंदगी में प्रतियोगिता होना क्यों जरुरी हैं ? तो उससे पहले आपको यह जानना होगा कि प्रतियोगिता होती क्या हैं ? और हम क्यों प्रतियोगिता करते क्यों हैं ? और सबसे अहम् सवाल हम लोग प्रतियोगिता के नाम से डरते क्यों हैं ?

Article image
scottmccown.com

मानव जीवन में ऐसे कई सवाल है जिनका जवाब हम शायद ही ढूंढ़ते हो | हर इंसान यही चाहता है कि वह खुश रहे है और एक सामान्य ज़िंदगी जिए | परन्तु प्रतियोगिता से मनुष्य का जीवन बेशक थोड़ा मुश्किल भरा होगा परन्तु यकीन मानिये प्रतियोगिता आपको जीने का एक नया अंदाज़ सिखाएगी और साथ ही आपको नए और कई रास्तों से मिलवाती है |

मानव जीवन में अगर प्रतियोगता न हो तो मनुष्य के जीने का कोई ख़ास मतलब नहीं रह जाएगा | जब तक इंसान किसी काम के लिए किसी से प्रतियोगिता नहीं करता तब तक उसको न तो अपने काम की कोई वैल्यू होगी और न ही अपनी |

ज़िंदगी में प्रतियोगिता होना बहुत जरुरी है क्योकि यही एक ऐसी चीज़ है जिससे आप अपने बारें में समझते हैं और जानते हैं अर्थात आप में क्या खास है या क्या कमी है इस बात का जवाब आपको प्रतियोगिता के अनुसार ही मिलता है |

6
M
Answered on Jun 21, 2023

मानव जीवन मे प्रतियोगिता ना हो तो मानव आपने जीवन मे कभी आगे बढ़ने का सोचेगा भी नहीं, क्योंकि आज के समय मे हर एक चीज क़ो लेकर लोगो के बीच प्रतियोगिता है। जैसे कि बिज़नेस क़ो लेकर एक -दूसरे व्यक्ति के बीच टकराव रहता है एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति क़ो बिज़नेस मे खुद से आगे नहीं बढ़ने देता है और दोनों के बीच प्रतियोगिता चलती रहती है और दोनों मे से किसी एक व्यक्ति क़ो बिज़नेस मे सफलता मिलती है।Article image

5
avatar
Answered on Jun 23, 2023

हम आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि यदि मानव जीवन में प्रतियोगिता ना हो तो मनुष्य का जीवन कैसा होगा दोस्तों मानव जीवन में यदि प्रतियोगिता ना हो तो मानव आगे नहीं बढ़ सकता है क्योंकि जब मनुष्य एक दूसरे से प्रतियोगिता करता है तभी आगे बढ़ता है। जैसे कि यदि आप किसी बिजनेस को लेकर एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से प्रतियोगिता करता है कि उसका बिजनेस उससे आगे जाएगा और इस तरह एक दूसरे से प्रतियोगिता करते हैं तथा आगे बढ़ते रहते हैं इसलिए मानव जीवन के हर क्षेत्र में प्रतियोगिता होना जरूरी है।

Article image

4