IPL मैच में कौन से 5 बल्लेबाजों का स्ट्र...

| Updated on March 18, 2019 | Sports

IPL मैच में कौन से 5 बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट खतरनाक है ?

1 Answers
1,485 views

@ramjitakediya9373 | Posted on March 18, 2019

IPL मैच का इंतज़ार लोग बेसब्री से कर रहे हैं | जो लोग मैच ज्यादा पसंद नहीं भी करते हैं वो लोग भी IPL मैच देखते हैं और जो मैच के दीवाने हैं उनका तो क्या है कहना | आज हम आपको IPL के ऐसे 5 बल्लेबाज़ों के बारें में बताते हैं जिनका स्ट्राइक रेट सबसे खतरनाक है |



1. आंद्रे रसेल :-
आंद्रे रसेल ने अपना IPL का डेब्यू साल 2012 को दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ शुरू किया | परन्तु उनके अच्छे प्रदर्शन न होने के कारण उन्हें अगले सीज़न में खरीदा नहीं गया परन्तु उसके बाद उन्हें KKR जो की शाहरुख खान की टीम हैं उस टीम ने खरीदा | KKR में खेलते हुए उन्होंने 173.41 के स्ट्राइक रेट अपना बेहतर प्रदर्शन किया और इस समय उन्हें तीन अर्ध शतक भी बनाएं |

Article image (Courtesy : Amar Ujala )

2. ग्लेन मैक्सवेल :-
IPL में अगला नाम ग्लेन मैक्सवेल का है | ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ खेलते हुए 164.39 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए | साल 2014 में इन्हे किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा जहां इन्होंने 16 मैचों में 187.75 के स्ट्राइक रेट से 552 रन का एक बेहतर प्रदर्शन दिया |

Article image (Courtesy : NDTV Khabar )

3. वीरेंद्र सहवाग :-
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग जो कि दिल्ली डेयरडेविल्स के पहले कप्तान रहे उन्होंने 155.44 की औसत से 2728 रन बनाए और इस समय उनके बल्ले ने 106 छक्के और 334 चौके मारे |

Article image (Courtesy : Amar Ujala )

4. क्रिस गेल :-
जहां स्ट्राइक रेट की बात की जाए और वहाँ क्रिस गेल की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है | गेल ने IPL में कुल 112 खेले और जिसमें उनका 150.72 की औसत रन रहा | साल 2011 के IPL में क्रिस गेल ने RCB टीम के लिए मैच खेला और 183.13 के स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाए जिसमें 2 सेंचुरी भी शामिल थी |

Article image (Courtesy : Punjab Kesari )

5. ऋषभ पंत :-
दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत को IPL में सबसे तेज शकत लगाने वाले ने लिए दूसरे नंबर पर जाना जाता है | ऋषभ ने 32 गेंदों पर शतक लगाया |

Article image (Courtesy : CricketCountry )



0 Comments