R
Apr 21, 2023astrology

किन उपायों से किस्मत चमक सकती है ?

3
3 Answers

मानव जीवन में कई ऐसी घटना है, जिनका सीधा असर उनके भविष्य और वर्तमान और होता है | हर इंसान चाहता है कि उसकी किस्मत अच्छी हो और वो हमेशा खुश रहे | कुछ उपाय हैं जिनसे आपकी किस्मत चमक सकती है | यह उपाय अगर आप सोमवार को करते हैं तो यह बहुत ही फायदेमंद होता है |


उपाय :-
1. सोमवार का दिन चंद्र देवता का माना जाता है | इस दिन दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ होता है |

2. सोमवार के दिन चांदी के किसी पात्र में गंगाजल, दूध, चावल और चीनी डालकर शाम के बाद जब सूर्य अस्त हो जाए तो चन्द्रमा अर्घ(चढ़ाना) देना चाहिए |

3. चावल की खीर बनाकर गरीबों को दान करें |

4. सोमवार के दिन या पूर्णिमा के दिन दूध, चावल, सफेद कपड़े, चीनी, सफेद चंदन और दही इन सभी चीज़ों का दान करना बहुत ही शुभ होता है |

5. पूर्णिमा के दिन चंद्र देव का दर्शन करना और चन्द्रमा के सामने चंद्र मंत्र का जाप करना चाहिये।
- चंद्र मंत्र :-
ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।।
चंद्र बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।।
चंद्रमा को नमस्कार करने का मंत्र
दधिशंख तुषाराभं क्षीरॊदार्णव संभवम्।
नमामि शशिनं सॊमं शम्भोर्मकुट भूषणम्॥

6 . प्रतिदिन अपनी माता-पिता के चरण छुए इससे भी चंद्र देव प्रसन्न होते हैं |

Article image
(Courtesy : WordZz )

1
avatar
Jun 7, 2022

हम यहां पर आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन को अपनाने से आपकी किस्मत चमक सकती है यदि आप इन उपायों को सच्चे मन से पूरा करेंगे तो।

पहला उपाय है कि जब आप सुबह सो कर उठे तो अपने दोनों हथेलियों को कुछ क्षण के लिए देखें इसके बाद हथेलियों को चेहरे पर तीन से चार बार फेरे क्योंकि शास्त्रों के अनुसार बताया गया है कि हथेलियों में माता लक्ष्मी और मां सरस्वती का वास होता है। इसलिए हथेलियों को चेहरे पर फेरने से किस्मत चमक जाती है।

दूसरा उपाय यह है कि जब भी आप भोजन बनाएं तो पहली रोटी गाय को दें । क्योंकि गाय के अंदर सभी देवी देवताओं का निवास होता है। इसलिए यदि आप प्रतिदिन गाय को एक रोटी खिलाएंगे तो भगवान आप से खुश होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।Article image

1
S
Apr 21, 2023

ज़ब आपके घर मे सुबह रोटी बने तो पहली रोटी गाय को देंना खिलाये,धर्म ग्रंथों के अनुसार बताया गया है कि गाय के शरीर मे सभी देवता निवास करते है यदि प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाई जाए तो सभी देवी देवता प्रसन्न होगे, जिससे आपकी किस्मत चमक जाएगी।


आपके घर के पास नदी, कुआँ, तालाब होंगे उसमे बहुत सी मछलियां रहती है, रोज आटे की गोलियां बनकर कुआँ, तालाब रहने वाली मछलीयों क़ो खिलाये इससे आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे और आपके जीवन मे खुशियाँ ही खुशियाँ आएगी।Article image

1