Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Jul 25, 2019others

इंडिया टुडे ने राहुल गांधी के साथ साक्षात्कार का प्रसारण क्यों नहीं किया?

1 Answers
0

K
@kandarpdave1975Jul 25, 2019

राहुल गाँधी के एक इंटरव्यू के बारे में काफी चर्चाए हो रही है। यह इंटरव्यू राहुल ने इंडिया टुडे ग्रुप को दिया था और ऐसा कहा जाता है की पत्रकारों के तीखे सवाल के सामने राहुल ने ऐसी भ्रामक बातें बताई की जिससे बौखलाकर कांग्रेस ने इस ग्रुप के ऊपर दबाव बनाया और उस का प्रसारण नहीं होने दिया। वैसे जानकारों ने इस के पीछे के सच को भी खोज निकाला और पता चला की यह सारी बात बेबुनियाद थी क्यूंकि जो साक्षात्कार हुआ था वो चैनल के लिए नहीं बल्कि मैगज़ीन के लिए हुआ था।

Article image सौजन्य: गेट्टी इमेज

यह साक्षात्कार एक प्लेन में हुआ था जी में राहुल के साथ इंडिया टुडे ग्रुप के राज चेंगप्पा और कौशिक डेका थे। राज इस ग्रुप के मैगज़ीन सेक्शन के ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर है और डेका सीनियर एसोसिएट एडिटर है। जाहिर सी बात है की मैगज़ीन के पत्रकारों के साथ वीडियो इंटरव्यूज नहीं होते पर फिर भी राहुल को निशाना बनाने से कुछ लोग चूकते नहीं है यह बात एक बार फिर साबित हो गई है। जब इस बात पर माहौल गरमाया तब पता चला की ग्रुप ने कोई वीडियो बनाया ही नहीं है और यह वीडियो कांग्रेस ने बनाया था और इसीलिए आज भी यह वीडियो पार्टी के पास ही है ना की चैनल के पास।


0
0