Ramesh Kumar's avatar
Apr 28, 2023entertainment

बच्चो में टिक टोक इतना फेमस क्यों है ?

2
2 Answers

A
Sep 16, 2020
भारत में टिक टोक किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है।
पर फिर भी हम आप की जान पहचान करवाते है। टिक टोक का पहला नाम musically था। हम बात कर रहे है 2016 की फिर जैसे ये स्कूल पहुंचा इसका नाम बदलकर टिक टोक रख दिया। क्युकी तब तक ये काफी पॉपुलर हो गया था।

रही बात इसकी युवाओं के बीच में फेमस होने कि तो इस के फेमस होने के बहुत सारे कारण है। इसमें मुख्य कारण है कि इसमें कोई भी रातो रात इतना फेमस हो सकता है कि हो सकता है पूरी जिंदगी में ना हो पाए अब फेमस होना तो हर किसी कि इच्छा रहती है। और कई लोग हुए भी जैसे की फैसू, ब्यूटी खान, निशा,दानिश, शिवानी और भी बहुत से नाम।


दूसरा कारण है कि इस उम्र के लोगो की इच्छा रहती है लोग उन्हें नोटिस करे। इसी चाहत में लोग अपनी जिन्दगी के छोटे छोटे पहलुओं को रिकॉर्ड कर के टिक टोक में पोस्ट करना शुरू किया। और लोगो के बीच में उनके वो मूमेंट्स गए भी।


तीसरा कारण यह भी है कि इस एप्प में वो सारी चीजे दिखती थी जो कई सारे लोग करना तो चाहते है पर कर नहीं पाते जैसे डांस मस्ती मज़ाक और भी बहुत सारी चीजे। इसलिए अगर किसी ने नोटिस किया हो तो देखा होगा कि बहुत से यूजर टिक टोक वीडियो पोस्ट नहीं करते परन्तु देखते बहुत मन लगा के है।
चौथा कारण यह भी है कि इस ऐप में बहुत सारे स्टार भी आ गए। जिन्हे अक्सर हम टीवी में देखते थे। परन्तु जब हमको पता चलता है कि जो स्टार हमें पसंद है उसको तो टिक टोक पसंद है तो फिर क्या आओ देखा ना ताव चल दिए टिक टोक डाउनलोड करने। और ढूढ़ लिया श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख, यमी गौतम,डेविड वार्नर, क्रिस गेल, और भी बहुत सारे स्टार्स को।
पांचवा और बहुत जरूरी कारण ये है कि ये हो सकता है तो हम क्यों नहीं वाली सोच
टिक टोक लोगो में ये मानसिकता विकसित करी की लोग यहां कुछ भी कर के फेमस हो रहे है जैसे कि " चाय पी लो" बोल के, किक मार के चल कर, उट पटांग डांस कर के, गुटखा खा के, फालतू हस के, यहां तक कि रो के भी। तो लोगो को लगा कि यार जब ये मशहूर हो सकते है तो हमारा तो हक ही है फेमस होना।


अब मै टिक टोक के अंत में आता हूं। मुझे लगता है कि तुलसी के पति मिहिर के मारने के बाद सबसे ज्यादा एक साथ कभी रोए है तो वो टिक टोक के बैन होने पर रोए है।

React
avatar
Apr 28, 2023

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि एक ऐसा समय था जब बच्चों में टिक टॉक एप इतना अधिक फेमस था कि चाहे बच्चे हो या बुरे दिन रात टिक टॉक पर वीडियो देखकर मजे लेते थे तथा अपने हुनर को दिखाने के लिए टिक टॉक ऐप के जरिए लोगों तक अपनी वीडियो भेज कर लोगों का मनोरंजन करते थे। लोग टिक टॉक एप के द्वारा गाने, नाचना, कॉमेडी आदि वीडियो देखकर अपना मनोरंजन करते थे लेकिन कुछ दिनों पहले भारत में टिक टॉक एप को बंद कर दिया गया है क्योंकि टिक टॉक ऐप एक चाइना ऐप था।

Article image

React