T
Trishna .· 5 years ago
Exploring innovations, digital trends, and scientific discoveries through reliable, practical, and easy-to-understand content.

Battlegrounds Mobile India के लिए पड़ेगी OTP की जरूरत, जरूरी शर्तें जान लीजिए वरना नहीं खेल पाएंगे गेम

273
2.8K

Join this conversation

Sort By

आज के डिजिटल युग में भारत सहित संपूर्ण विश्व के लोगो मे ऑनलाइन गेमो को खेलना काफी पसंद किया जाता है। और इन्हीं ऑनलाइन की वजह से ऑनलाइन गेम्स बनाने वाली कंपनी लाखों रुपए महीने में कम आ रही हैं। पिछले साल कोरोनावायरस की वजह से विश्व भर के देश चाइना का बहिष्कार कर रहे थे और इसके चलते भारत ने भी चाइना का बहिष्कार किया और फोन में मौजूद लगभग सभी चाइनीज एप्प्स को प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया। इन्हीं ऐप में से एक ऐप था PUBG जो कि भारतीय युवाओ मे काफ़ी ज्यादा पसंद किया जा रहा था परंतु चाइनीस ऐप होने की वजह से इसे हटा दिया गया। जिसके चलते युवा इसी प्रकार के एप्प का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। और इस ऐप से मिलते जुलते एप्प को इस बार दक्षिण कोरिया ने बनाया है जिसका नाम है Battlegrounds Mobile India.जो कि इंडिया के युवाओं में काफी पसंद किया जा रहा है। और प्ले स्टोर में इसकी रैंकिंग देखने पर इस गेम की लोकप्रियता का प्रमाण भी मिल जाता है।

Battlegrounds Mobile India को पिछले महीने इंडिया मे प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। और भारतीय इस गेम के लॉन्च होने का बहुत समय से इंतजार कर रहे थे। और इस संदर्भ में कुछ बातें जो इंटरनेट पर लीक होकर सामने आई है जिसमें कंपनी के द्वारा यह बताया गया है कि इस गेम को भारत में 18 जून अर्थात आने वाले कल को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक Battlegrounds Mobile India game कंपनी के द्वारा कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। परंतु कुछ बात का स्पष्टीकरण कर दिया गया है जैसे Battlegrounds Mobile India गेम में सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर इस बार खास ध्यान रखा जायगा। लेकिन अब इस गेम को ऑनलाइन खेलने के लिए मोबाइल वेरिफिकेशन करना पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि Battlegrounds Mobile India के सपोर्ट पेज पर OTP अर्थात वन टाइम पासवर्ड के कुछ नियम दिये जाएंगे जिससे यह स्पष्ट होगा कि Battlegrounds Mobile India को लॉगइन करने के लिए OTP की अनिवार्यता होगी। OTP के ना होने पर इस गेम को खेलने वाले यूजर्स इस गेम को अपने फोन पर लॉगिन नहीं कर पाएंगे। Battlegrounds Mobile india के सपोर्ट पेज पर OTP के सम्बन्ध मे कुछ नियम और सवाल दिए गए हैं। ओटीपी के संबंध में इतने नियम होने से आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि Battlegrounds Mobile India कितना सुरक्षित होने वाला है। Battlegrounds Mobile India के अनुसार यूजर इस वेरीफाइड कोड का केवल 5 मिनट तक ही प्रयोग कर सकता है अर्थात उसे इस वेरीफाइड कोड से 5 मिनट के अंदर लॉग इन करना होगा। 5 मिनट पूरे होने पर यह कोड निरस्त कर दिया जाएगा। और फिर यूजर लॉगिन नहीं कर पाएगा। इस गेम को यूज करने वाले यूजर 24 घंटे में केवल 10 बार ही ओटीपी के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। 10 बार से ज्यादा नहीं। जिस फोन नंबर के द्वारा इसमें लॉगिन किया जाएगा उस फोन नंबर मे 10 अंक का होना अनिवार्य है।

Answered by
V
Virat Kumar Social Buzz Reporter
View Profile

I am a student.

Updated on06/17/21
326