Advertisement

Advertisement banner
Entertainment & Lifestyleभारत- के बाद अब प्रियंका ने कौन सी बड़ी ...
S

| Updated on April 29, 2019 | entertainment

भारत- के बाद अब प्रियंका ने कौन सी बड़ी फिल्म करने से मना कर दिया ?

1 Answers
K

@komalverma6596 | Posted on April 29, 2019

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अगर चर्चे में न बनी हो तो बॉलीवुड की ख़बरों का मज़ा नहीं आता है | लेकिन आज कल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्मों से ज्यादा अब अपने पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन्ही कुछ कारणों की वजह से प्रियंका बॉलीवुड से दूरिया बनाती जा रही है | इसका एक कारण यह भी माना जा रहा है की पिछले साल प्रियंका चोपड़ा को सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'भारत मिली थी लेकिन कुछ पर्सनल कारणों की वजह से फिल्म में काम करने से मना कर दिया था |


Article image (courtesy-Forbes India)


इसके बाद 'भारत' में कटरीना कैफ की एंट्री हुई। खबरों की मानें तो कटरीना कैफ ने एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पर हाथ मार लिया है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा भारतीय एथलीट पी टी उषा की बायोपिक में नजर आने वाली थीं, लेकिन अब खबर है कि दूसरे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने 'भारत' की तरह पी टी उषा की बायोपिक से भी किनारा कर लिया है।

Article image (courtesy-hotindiareport)

गौरतलब है कि कटरीना कैफ की पिछले साल आई दो फिल्में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'जीरो' बुरी तरह से फ्लॉप रही थीं। इसके बाद वह काफी समय से अच्छी फिल्म की तलाश में थीं। ऐसे में इस साल तीन फिल्मों में नजर आने से उनके फैंस को उम्मीद है कि 2019 कटरीना कैफ के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। बात करें कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' की तो इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार सलमान खान,दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


0 Comments