आज के समय में ज्यादातर लोग शादी, पार्टी मे कोका कोला पिना पंसद करते है ,लेकिन क्या आपक़ो पता है कि कोका कोला क़ो पिने के सिवा किन -किन चीजों मे इस्तेमाल कर सकते है। यदि आपको नहीं पता है तो चलिए हम आपको इस लेख के माध्यम से बताते है कि कोका कोला क़ो पिने के सिवा किन -किन चीजों इस्तेमाल किया जा सकता है -
- टॉयलेट्स क़ो क्लीन करने के लिए कोका कोला इस्तेमाल किया जाता है,क्योंकि कोका कोला में एसिड्स पाया जाता है, जो टॉयलेट के स्टेंस को चुटकी में हटा देता है। टॉयलेट की फर्श मे कोका-कोला डालकर एक घंटे के लिए छोड़ दें और फर्श क़ो किसी ब्रेश से रगड़े,टॉयलेट फर्श अच्छे से क्लीन हो जाएगा।
- कई बार हम लोग अपने घरो मे पालतू जानवरों क़ो पालते है, और उनके बॉडी से अजीब सी बदबू आती है।ऐसे में आप उन जानवरो कितना भी शैम्पू,साबुन से नहा दे। लेकिन फिर भी उनके बॉडी से बदबू आती है, तो ऐसे मे कोका-कोला के कैन से पालतू जानवरो क़ो नहाला दे,उनके बॉडी से बदबू नहीं आएगी।
- यदि आपके कपड़ो पर ग्रीस के दाग लग गये है, तो आप कोका कोला की कुछ बुँदे कपड़े पर लगाकर 10-15मिनट तक रगड़े दे।उसके बाद कपड़े क़ो पानी डालकर धो दे, उसके बाद देखे आपके कपड़ो मे से ग्रीस के दाग निकल जाएंगे।
- इसके अलावा खाना बनाते समय पैन जल जाता है, तो कोका कोला क़ो पैन मे डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दे। उसके बाद जला हुआ पैन साफ हो जाएगा। साथ ही चीनी मिट्टी के किसी बर्तन मे किसी तरह का दाग लग जाए तो उसमे भी कोका कोला की 1-4बुँदे डालकर चीनी के बर्तनों मे लगाकर हल्के हाथ से बर्तनों मे रगड़ने से बर्तनों मे लगे दाग क़ो साफ किया जा सकता है।




