Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Current TopicsAsian Games 2018 में तीन शुभंकर (mascot ...
R

Ram kumar

| Updated on January 2, 2026 | news-current-topics

Asian Games 2018 में तीन शुभंकर (mascot ) होने के क्या कारण हैं ?

1 Answers
logo

@prreetiradhikataneja4530 | Posted on January 2, 2026

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। 2010 में मस्कट में आयोजित Asian Beach Games में भी 3 शुभंकर थे : अल जेबेल (ताहर), अल रेह (हुबार ), अल मेड (ग्रीन टर्टल)।

Asian Games 2018 में, भिन भिन (स्वर्ग का पक्षी), अतंग (बावन हिरण) और काका (जावन rhinoceros) हैं।
 
ये शुभंकर आमतौर पर काल्पनिक होते हैं लेकिन विशेष रूप से जानवरों के मूल होते हैं। पहला शुभंकर अप्पू था, जो भारतीय हाथी का प्रतिनिधित्व करता था। मूल रूप से, यह युवा दर्शकों को आकर्षित करने के लिए बनाये जाते थे। उसके बादउन शुभंकरों को बनाना करना शुरू किया गया जो कि कुछ और महत्वपूर्ण चीज़ो का प्रतिनिधित्व करते हों | देश / शहर जो इन खेलो को आयोजित करता है, उसे इस विषय में बहुत सारा विचार विमर्श करना पड़ता है |
 
Asian Games 2018 के शुभंकर केवल प्रतीक नहीं है बल्कि उनके मायने कहीं अधिक हैं। वे इंडोनेशिया की सांस्कृतिक और वन्यजीवन विविधता का प्रतिनिधित्व करने के लिए हैं। इसके अलावा, इन जानवरों को उनकी सुरक्षा और संरक्षण की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतीक बनाया गया है । इनमें प्रत्येक जानवर अपनी कम आबादी से जूझ रहा है, और उन्हें विलुप्त होने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।
 
शुभंकर क्या हैं और उनका क्या मतलब है-यह सब मेजबान सरकार पर निर्भर करता है। इसलिए, इस बार, इंडोनेशियाई सरकार ने सोचा कि Asian Games 2018 में तीन शुभंकरों का उपयोग करना और देशी जानवरों (साथ ही देश में विविधता) पर बड़े पैमाने पर ध्यान देना अच्छा विचार है। यह देखते हुए कि ये जानवर कितने प्यारे हैं, हमें खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया!
0 Comments