V
Vikas joshi· 7 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

भुवन बाम की अप्रत्याशित सफलता के पीछे क्या कारण है?

0
801

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on09/16/18

भुवन बाम, जिसे BB के नाम से जाना जाता है, उनके Youtube चैनल BB ki vines के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें भुवन बाम विभिन्न पात्रो में नज़र आते हैं । उन्होंने हाल ही में Youtube पर 10 मिलियन फोल्लोवेर्स की गिनती पूरी कर ली है, और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह पहले Youtuber बन गए हैं | उनकी कॉमेडी को भारत में केनी सेबेस्टियन और बिस्वा कल्याण की कॉमेडी से कही अधिक पसंद किया जाता है |


'बैंचो', 'होला' और 'टीटू मामा' जैसे पात्रों के साथ, वह हर कॉमेडी-प्रेमी तक पहुंचे और अपनी सफलता के शिखर तक अपनी यात्रा शुरू कर दी है, जो बॉलीवुड में प्रवेश के बाद ही खत्म होगी |


आपके प्रश्न का उत्तर यही है कि उनकी सफलता किसी भी तरह से "अप्रत्याशित" नहीं है। उन्हें अपने पहले Youtube वीडियो पर केवल 20 views मिले होंगे , लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और उनकी स्थिरता ही उनकी सफलता का कारण है।


शहीद भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएट हुए, भुवन बाम ने सामान्य कॉमेडी के साथ शुरुआत की, और 2015 कश्मीर बाढ़ के बाद व्यंग्य और आलोचना करना प्रारम्भ किया, और इसी समय उन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र में ध्यान देना शुरू कर दिया। उनका अगला कदम "द वायरल फीवर "के साथ आयी उनकी वीडियो थी, जिससे उन्होंने लोकप्रियता अर्जित की और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।


Quint की रिपोर्ट के अनुसार "सियोल, दक्षिण कोरिया में आयोजित वेब टीवीएशिया पुरस्कार 2016 में भारत में सबसे लोकप्रिय चैनल चलाने के लिए उन्हें ( भुवन बाम को ) सम्मानित किया गया था।"


मेरे अनुसार, उनकी सफलता का मुख्य कारण उन चीजों के प्रति उनका दृष्टिकोण है जो सभी वर्गों, विशेष रूप से युवाओं का ध्यान आकर्षित करता है । यदि आप केनी या बिस्वा को देखते हैं, तो वह अंग्रेजी भाषा का इस्तेमनाल करते हैं, और बिस्वा विशेष रूप से केवल समाज के बौद्धिक वर्ग का ही ध्यान अपनी और खींचता है |


दूसरी ओर BB ki Vines सभी से समान रूप से संबंधित है। यह बड़ी संख्या में दर्शकों से मेल खाता है जो उनकी लोकप्रियता को बढ़ाता है |


0