लड़को में बाइक का क्रेज हमेशा ही होता हैं, क्योंकि यह किसी लड़के के लिए बाइक उसकी भावनाओं को व्यक्त करने का एक तरीका हैं, यही एक कारण हैं की लड़के अपनी बाइक से कुछ अधिक मोह रखते हैं, और कई लड़को का मानना है की बाइक की अगर सही तरीके से देखभाल ना की जाए तो उसकी उम्र कम हो जाती हैं और ऐसी स्थति में बाइक वक़्त से पहले खराब हो सकती हैं|
आपको बताते हैं की किसी भी Bike को कितने समय के gap में servicing की जरूरत होती है
- इंजन - किसी भी वाहन के लिए इंजन उसकी जान होती हैं, इसलिए अपने इंजन को समय समय पर सर्विस कराना ना भूलें, हमेशा सर्विसिंग के वक्त कार्बियुरेटर और वॉल्व की सफाई ज़रूर कराएं। साथ ही बाइक के स्पार्क प्लग का भी ध्यान रखें।
- इंजन ऑयल - किसी भी बाइक को हर वक़्त बेहतर स्थति में रखने के लिए आपको इंजन परफॉर्मेंस के लिए अच्छे इंजन ऑयल का इस्तेमाल करना बहुत ही ज़रूरी है। इंजन ऑयल के साथ ही यह भी ध्यान रहे कि इंजन ऑयल समय समय पर बदला जाएगा, और ध्यान रहे की इंजन ऑयल कहीं से लीक ना कर रहा हो क्योंकि इसका सीधा असर बाइक की परफॉरमेंस पर पड़ता है।
- क्लच - बाइक को चलाने में क्लच एक ऐसा पार्ट हैं जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला हिस्सा है। इसलिए क्लच का एडजस्टमेंट भी हर वक़्त सही होना जरूरी है। क्लच को बहुत ज्यादा कस कर न खींचे । क्लच में फ्री प्ले रखें, जिससे बाइक चलाते वक्त क्लच दबा न रहे|
- टायर - हमेशा इस बात का ध्यान रखे की बाइक के टायर का एयर प्रेशर ना कम हो और ना ज्यादा| समय-समय पर व्हील बैलेंसिंग भी कराना चाहिए, और बिना ग्रिप वाले टायर का इस्तेमाल कभी भी ना करें।