A
Avinash Malik· 4 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

क्या किसी beauty cream से गोरा हुआ जा सकता है?

15
489

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on09/19/26

इस सवाल का सीधा जवाब है—किसी भी beauty cream से त्वचा का natural रंग स्थायी रूप से गोरा करना संभव नहीं है। कुछ creams pigmentation, tanning या uneven skin tone को कम करके skin को थोड़ी brighter और even दिखा सकती हैं, लेकिन natural skin colour को permanently बदलना realistic नहीं है।

अगर pigmentation या tanning की समस्या है, तो sunscreen SPF 30+, gentle moisturizer और जरूरत के अनुसार vitamin C, niacinamide या azelaic acid जैसे ingredients मदद कर सकते हैं। बहुत तेज़ “fairness” का दावा करने वाली creams से बचना बेहतर है, खासकर अगर ingredients साफ़ न लिखे हों।

Beauty products लेते समय Tira, Nykaa, Purplle या Sephora जैसी platforms पर ingredients और product reviews compare किए जा सकते हैं। अगर pigmentation काफी ज्यादा है या लंबे समय से है, तो dermatologist से सलाह लेना ज्यादा सही रहेगा।

T
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on09/25/23

कोई भी ब्यूटी क्रीम ऐसी नहीं बनी है जो 100% गारंटी क़े साथ लोगो को गोरा होने का दबा दे सकती है। क्योंकि आज कल मर्केट बहुत सी फेक प्रोडक्ट बनाये जाते है जिसमे ऐड दिया रहता इस क्रीम लगाने से लोग गोरे हो जाएंगे, लेकिन कुछ लड़कियां उन्ही क्रीम इस्तेमाल अपने चेहरे मे गोरा होने क़े लिए करती है, जिसके कारण उनके चेहरे मे वही क्रीम नुकसान कर देती है और चेहरे मे फोडिया, फुंसी हो जाती है वह क्रीम गोरा करने क़े बजाय चेहरे मे कई सारे साइड इफ़ेक्ट हो जाते है।

इसलिए ब्यूटी क्रीम की जगह चेहरे को गोरा करने क़े लिए घरेलू नुस्खे अपनाना चाहिए जैसे कि नीबू क़े रस मे, 1चम्मच गुलाब जल, 1चम्मच बेसन,1चम्मच हल्दी मिलाकर10-15 मिनट लगाकर रखे चेहरे को पानी से वाश करे, उसके बाद देखे आपके चेहरे मे अलग ही निखार आता है।
Letsdiskuss

और पढ़े- फाउंडेशन और क्रीम में क्या अंतर है?

M
View Profile
6
Replying to the question above
Answered on09/25/23

क्या किसी ब्यूटी क्रीम से गोरा हुआ जा सकता हैं, तो जवाब है नही। कोई भी त्वचा को गोरा करने वाले प्रोडक्ट्स या दवा ऐसा नहीं कर सकती। रंगो का भेदभाव आज भी सुंदरता का मापदंड तय करता है। गोरेपन की दिवानगी को बढ़ावा देने के लिए बाजार में कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं कई प्रकार के स्किन ट्रिटमेंट भी है जो दाव करते है की त्वचा को गोरा कर देगी पर इसका उल्टा असर हो सकता हैं। क्रीम लगाना बुरा नही होता, अपनी त्वचा का ख्याल हमे रखना चाहिए। डे- क्रीम, नाइट- क्रीम, मॉइस्चराइज़र या सन्सक्रीम हम लगाते ही है। लेकिन यह देखन जरूरी है क्रीम किस वजह से लगाई जा रही है। यह हमारी स्किन को सूट हो रहा है या नही। क्रीमो मे पैराबिन नामक पदार्थ मिलाया जाता है जो हमारी स्किन के लिए सही नही होता है।

आपकी त्वचा की रंगत मेलेनिन के स्तर से तय की जाती हैं। गोरा करने वाले प्रोडक्ट्स मेलेनिन को प्रभावित करते है और आपको हल्का रंग देते है। गोरा करने वाले प्रोडक्ट्स हमारे मलेनिन को कम करते हैं और गोरा रंग हो जाता हैं। लेकिन यह एक समय तक ही रहता है इसके बाद इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते है। Letsdiskuss

और पढ़े- काले चेहरे को 7 दिनों में गोरा कैसे बना सकते हैं?

komal Solanki
View Profile
6
Replying to the question above
Answered on09/26/23

दोस्तों आज के वर्तमान समय में लोग अपने आप को गोरा बनाने के लिए कई ब्यूटी क्रीम का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि कोई भी क्रीम आपको लंबे समय के लिए गोरा नहीं बन सकती है कुछ ऐसी क्रीम होती है जो त्वचा को मॉइश्चराइजिंग और पोषण देने का काम करती हैं लेकिन आपके मौलिक रंग को हमेशा के लिए नहीं बदल सकती है। और बहुत से क्रम में हाइड्रोक्विनोन या कोजिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो की दाग धब्बों को कम करने में मदद करते हैं लेकिन यह आपके समग्र त्वचा के टोन हल्का नहीं कर सकते हैं। यदि आप अपने त्वचा के टोन में सुधार लाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने जीवन शैली के माध्यम त्वचा की देखभाल कर सकते हैं। उसके लिए आपको नियमित एक्सरसाइज अच्छा खान पान इस तरह से ही आप अपने त्वचा को गोरा बना सकते हैं।

Article image

V
View Profile
5
Answered on12/09/21

रोजाना दही खाने से बहुत से फायदे होते है -

•हमें रोजाना दही खाना चाहिए क्योंकि दही मे कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है, ऐसे मे आप दही रोजाना सेवन करने से आपकी हड्डियां और दाँत मजबूत होते है।

 

•रोज दही खाने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है, क्योंकि अक्सर लोगो की इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है जिस वजह से उनको सर्दी जुकाम जल्दी होती है ऐसे मे उनको दही सेवन अवश्य करना चाहिए।

 

•जिन लोगो को दिल की बीमारी होती है उनको दही रोज खाना चाहिए क्योंकि दही खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

 

• दही मे कैल्शियम, पौटेशियम, मैगीनिशियम, विटामिन b-12,विटामिन b-2 पाया जाता है जो मोटापा कम करने मे काफ़ी मददगार होता है, जो व्यक्ति मोटापा कम करना चाहते है उनको दही सेवन करना चाहिए।

 

Letsdiskuss

S
View Profile

Mp

23
4
Replying to the question above
Answered on09/26/23

आप जानना चाहते हैं कि क्या कोई ब्यूटी क्रीम है जिसको लगाकर इंसान गोरा हो सकता है तो मैं आपको बता दूं कि अभी तक ऐसी कोई ब्यूटी क्रीम नहीं बनी जिसको लगाकर इंसान गोरा हो सकता है हां क्रीम लगाने से आपका रंग हल्का-फुल्का बदल सकता है लेकिन आप बिल्कुल गोरे नहीं हो सकते हैं क्योंकि कोई भी क्रीम 100% गारंटी के साथ आपको गोरा होने का दवा नहीं करती है इसलिए हो सके तो आप किसी भी प्रकार की ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे आपकी स्किन को नुकसान भी हो सकता है, हां यदि आप अपनी त्वचा पर थोड़ा बहुत बदलाव लाना चाहते हैं तो आप प्राकृतिक तरीके से ला सकते हैं जैसे कि रोजाना एक्सरसाइज करने से हमारे चेहरे पर चमक आती है इसलिए हो सके तो आप रोजाना कम से कम 20 से 25 मिनट एक्सरसाइज करें।

Article image

Krishna Patel
View Profile
4