जी हां दोस्तों शुक्रवार के दिन आसमान में एक अद्भुत घटना देखने को मिली है जहां पर शुक्र ग्रह और चंद्रमा एक साथ है दिखाई पड़ रहे थे। इस नजारा को देखने के लिए लोग अपनी-अपनी छतों पर खड़े होकर काफी देर तक देखते रहे। दरअसल इस खगोलीय घटना को लोग मां चंद्रघंटा का स्वरूप मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि मां चंद्रघंटा दर्शन दे रही हो। इतना ही नहीं कुछ लोग इस घटना को देखने के लिए तारामंडल तक पहुंच गए। जहां पर लोग इस नजारे को टेलीस्कोप के माध्यम से देखा।

