नीम के गुण :- नीम में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसके कारण नीम का इस्तेमाल बरसों से चला आ रहा है नीम में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटीवायरस और एंटी बैक्टीरिया जैसे गुण पाए जाते हैं। इस नीम की पत्तियों के द्वारा अनेको दवाइयां भी बनाई जाती हैं।
नीम की पत्तियों के लाभ:- नीम की पत्तियों के अनेकों लाभ होते हैं। नीम की पत्तियों के लाभ निम्नलिखित है :-
• डायबिटीज में नीम की पत्तियां खाने से डायबिटीज की समस्या दूर हो जाती है। एनसीवी द्वारा रिसर्च में जानकारी मिली है कि नीम में एंटी-हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाया जाता है जो की शुगर लेवल को कंट्रोल में करता है। और नीम की पत्तियों का सेवन करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
• नीम की पत्तियां बालों के लिए बहुत अच्छा होता हैं आप नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा होने दे फिर इसे पानी को अपने बालों के जड़ों में लगाए इससे आपके बाल घने, मजबूत और शाइनिंग हो जाते हैं और जो भी आपके बाल में रूसी, जूं होते हैं वह खत्म हो जाते हैं।
• पेट की बीमारियों के लिए नीम की पत्तियां फायदेमंद होती है आप नीम की पत्तियों को हफ्ते में दो बार जरूर सेवन करें इससे आपके पेट से जुड़ी सारी बीमारियां खत्म हो जाएगी।
• नीम की पत्तियों को पीसकर अपने त्वचा में लगाने से आपकी त्वचा की जो भी दाग धब्बे और पिंपल होंगे वह खत्म हो जाएंगे।
•नीम के गुण :- नीम में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसके कारण नीम का इस्तेमाल बरसों से चला आ रहा है नीम में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटीवायरस और एंटी बैक्टीरिया जैसे गुण पाए जाते हैं। इस नीम की पत्तियों के द्वारा अनेको दवाइयां भी बनाई जाती हैं।
