Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

वास्तु शाश्त्र में नवरतन पौधा किसके लिए होता है,इसका हमारे जीवन मे क्या प्रभाव पड़ता है ?

2
1.4K

Join this conversation

Sort By

नमस्कार तृष्णा जी ,आपका सवाल बहुत ही अच्छा है ,वैसे तो घर मे पौधे लगाना अच्छा होता है | स्वास्थ के लिए भी और सेहत के लिए भी और कुछ लोगो को पौधे लगाना बहुत पसंद होता है | कुछ लोग शौकिया तौर पर ये करते है | घर मे पौधे लगाने से हरियाली तो होती ही है साथ ही इंसान इसको देख कर खुश भी रहता है | क्योकि हरियाली का नाम ही जीवन मे खुशहाली लाता है |

जब ख़ुशी का आभास होता है या जब इंसान दिल से खुश होता है तो कहते है "दिल बाग़-बाग़ हो गया " बस यही होती है हरियाली | और जब बात हो सुख समृद्धि और सकारात्मक चीजों की तब इंसान को वही करना होता है जो उसके लिए सही हो | आज हम आपको बताते है के नवरतन पौधा जिसको क्रिस्टल-ट्री भी कहते है क्यों लगाए और इसका हमारे जीवन मे क्या प्रभाव है |

वास्तुशास्त्र के अनुसार क्रिस्टल-ट्री का उपयोग घर में सुख-समृद्धि, प्रतिष्ठा व शांति के लिए किया जाता है। रत्नों का पौधा सुनने में भले ही काल्पनिक लगे किन्तु वास्तविकता यही है कि चीनी पद्धति में इस पौधे का अधिक महत्व है। यह पौधा तरह-तरह के रत्नों और स्फटिकों का बना होता है। इसे घर में रखने से कभी भी घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं ठहरती है और हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, क्रिस्टल-ट्री में कई वैरायटीज होती हैं।

वास्तुशास्त्र के अनुसार एमेथिस्ट का पेड़ दिमाग का संतुलन बनाए रखता है। रंग-बिरंगे रत्नों से सजे इस पौधे को यदि घर के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में रखा जाए तो निश्चित रूप से जीविका चलाने वाले व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है।

इसे घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रखा जा सकता है। इसे व्यवसायिक स्थल पर रखने से संपदा मिलती है। इसे बैठक में भी रखा जा सकता है। इसका एक ओर महत्वपूर्ण कार्य नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना भी है।

Article image

Answered by
K
View Profile

हिंदी लेखक

Answered on03/08/18
9

वास्तु शास्त्र और कुछ पारंपरिक मान्यताओं में नवरत्न पौधे को सकारात्मक ऊर्जा और शुभता से जोड़कर देखा जाता है। कई लोग मानते हैं कि यह पौधा घर में सुख-शांति, समृद्धि और मानसिक सकारात्मकता बढ़ाने में मदद करता है। इसे अक्सर घर, ऑफिस या पूजा स्थान के आसपास लगाया जाता है। कुछ लोग इसे नौ ग्रहों और शुभ ऊर्जा के प्रतीक के रूप में भी देखते हैं। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि यह सीधे जीवन बदल देता है। Honestly, पौधे घर का वातावरण ताज़ा और शांत जरूर बनाते हैं, इसलिए कई लोगों को उनसे मानसिक अच्छा महसूस होता है और वही सबसे बड़ा सकारात्मक प्रभाव माना जाता है।

Must Read: क्या वास्तु शाश्त्र के अनुसार घर मे रखे हुए सामान की गलत दिशा होना अशुभ हो सकता है ?

 
 
 
Answered by
M
Madhav SharmaDecoding the ancient language of the stars — with six years of practice, study, and thousands of consultations behind every word.
View Profile

Madhav Sharma is a professional astrologer with over 6 years of practice in Vedic astrology. He holds a Jyotish Visharad certification from the Indian Council of Astrological Sciences (ICAS), New Delhi — one of India's most recognised credentials in the field — and has studied under senior practitioners with decades of lineage in classical Vedic traditions. His content covers Vedic astrology, birth chart analysis, planetary transits, kundli matching, horoscope predictions, and the practical application of astrological principles in daily life. His work has been published on platforms including AstroSage, GaneshaSpeaks, and Boldsky Astrology, where he writes for readers seeking guidance grounded in classical astrological texts and consistent interpretive practice. Over six years, Madhav has conducted 2,000+ individual consultations and published 200+ articles on astrology, covering everything from beginner guides to in-depth analyses of rare planetary combinations. He is a practising member of the Indian Astrology Federation and has been a featured voice at astrology conferences and spiritual wellness events across India. Across all his writing, his approach remains consistent — classical knowledge, disciplined interpretation, and content that respects both the tradition of Vedic astrology and the intelligence of the reader.

Answered on05/13/26
0

आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार बताएंगे कि नवरत्न पौधा किस में होता है इसका हमारे जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है। नवरत्न पौधे को क्रिस्टलट्री के नाम से भी जाना जाता है दोस्तों वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिस्टल ट्री का प्रयोग घर में सुख समृद्धि और शांति के लिए किया जाता है यदि आप इस ट्री को अपने घर में रखते हैं तो आपके घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा क्रिस्टल ट्री की कैरी वैरायटी आती है जिनमें से है एमेथीस्ट यह पेड़ दिमाग का संतुलन बना कर रखा है यदि आप इस पेड़ को अपने घर के उत्तर पश्चिमी दिशा में रखते हैं तो आपके साथ हमेशा शुभ ही होगा।

Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on04/22/23
0