Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Mar 13, 2019astrology

अंगूठे की बनावट से कैसे जान सकते हैं मानव स्वाभाव ?

1 Answers
2

K
@kanchansharma3716Mar 13, 2019
ज्योतिष शास्त्र में जैसे हर चीज़ का अपना एक मतलब होता है वैसे ही मानव शरीर की बनावट भी मनुष्य का भविष्य तय करती है और साथ ही मानव स्वाभाव के बारें में भी बताती है | आज आपको अंगूठे की बनावट के बारें में बताते हैं कि किस बनावट वाले लोग कैसे स्वाभाव के होते हैं |

- लचीले अंगूठा :-
जिन व्यक्तियों का अंगूठा लचीला होता है वह व्यक्ति बहुत ही गंभीर स्वाभाव के होते हैं | ऐसे लोग अपने आप को हर परिस्थिति में ढालने का हुनर रखते हैं | ऐसे लोग कई बार किसी की बातों में आकर अपना काम ख़राब कर सकते हैं | ऐसे व्यक्ति ऐसे लोग किसी की भी बातों में जल्दी आ जाते है जिससे उन्हें कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे लोग पैसे कमाने के मामले में सबसे आगे होते हैं परन्तु बचत नहीं कर पाते |

- छोटा और मोटा अंगूठा :-
छोटे और मोठे अंगूठे वाले व्यक्ति का स्वाभव बहुत ही गुस्सैल होता है | ऐसे लोगों को थोड़ी-थोड़ी बात पर गुस्सा आ जाता है | इसके अलावा ऐसे लोह बहुत भावुक भी होते हैं |

- अंगूठे का मध्य भाग बड़ा :-
जिनके अंगूठे का माध्यम भाग बड़ा होता है ऐसे लोग अच्छे नेतृत्व वाले होते हैं | ऐसे लोगों का समाज में काफी मान सम्मान बढ़ता है |

- छोटा अंगूठा :-
जिन व्यक्ति का अंगूठा छोटा होता है ऐसे लोग बहुत ही अलसी स्वाभाव के होते हैं | ऐसे लोग हर काम को धीरे-धीरे करते हैं |

- अंगूठे का ऊपरी हिस्सा मोटा :-
जिन लोगों के अंगूठे का ऊपरी हिस्सा होता होता है ऐसे लोग बहुत ही स्वार्थी और चालाक किस्म के होते हैं |

Article image
(Courtesy : Punjab Kesari )

0
1