Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Satindra Chauhan's avatar
Mar 19, 2022news-current-topics

अगर कभी परमाणु विस्फोट हो जाये तो कैसे खुद को बचाया जा सकता है?

2 Answers
2

P
@pritysingh8243Mar 15, 2022

अगर परमाणु हमला होता है तो खुद को बचाने के लिए बंकर में छुप जाए अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो रेडिएशन से खुद को बचाने के लिए किसी सुरक्षित जगह पर या पास कि किसी भी इमारत में चले जाएं और खिड़की दरवाजे सब बंद कर दे पर ध्यान रहे कि खिड़की और दरवाजे के पास खड़े नहीं रहे अगर रेडिएशन की चपेट में आ जाए तो तुरंत स्किन को धो लें या नहा ले अपनी नाक कान आंख मुंह को छूने से बचें और अपने पूरे शरीर को ढक ले अगर आप नहा नहीं सकते तो साफ गीले कपड़े का प्रयोग करें यह गाइडलाइन अमेरिका के स्टीवंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर एलेक्स वालेरस्टाइन ने दिया थाArticle image

1
1
avatar
@rameshkumar7346Mar 19, 2022

वर्तमान में जो रूस और यूक्रेन के बीच के हालात चल रहे हैं उसको देखा कर तो समझ ही नहीं आ रहा कि दुनिया का भविष्य कुछ होगा भी या नही| जंग करने वाले शायद इस बात को नहीं समझ पा रहे हैं कि इस युद्ध का असर दुनिया के आम लोगों पर हो रहा है| हर रोज न जाने कितने मासूम लोग सैकड़ों की संख्या में अपनी जान गवां रहे हैं| रूस, यूक्रेन के आबादी वाले इलाकों में मिसाइलों और बमों से हमले कर रहा है| वर्तमान में चल रही परिस्थिति को देख कर ऐसा लगने लगा है कि अब वो दिन दूर नहीं जब तृतीय विश्व युद्ध भी जल्दी ही होगा| अगर कभी तीसरे विश्व युद्ध की घोषणा की जाये तो ऐसे में तो कई देश एक-दूसरे के खिलाफ परमाणु बम का भी इस्तेमाल करेंगे|

Letsdiskuss

कैसे ट्रेन पटरी बदलती है?

आप लोगों को हिरोशिमा और नागासाकी तो याद ही होगा? जहां गिराए गए एटम बम ने न जाने कितनी जिंदगियां तबाह कर दी और इतना ही नहीं इस परमाणु बम की छाप आज भी वहां की हवाओं में है| परमाणु बम से मिले जख्म आज भी हरे हैं और इतना ही नहीं इस बम का असर आज की नस्लें भी झेल रही हैं|

अगर ऐसा हुआ तो आपको इससे कैसे बचना है?

जिसमें पहला है कि आप कहीं मजबूती वाले स्थान में छिपने की जगह ढूढ़े जिसके लिए सबसे सुरक्षित स्थान है बंकर या बेस्टमेन|

अगर आपको कहीं ऐसी जगह मिल जाए तो आप तुरंत इस जगह में जाकर छिप जाएं| परमाणु बम का हमला होने पर कुछ देर के लिए भूकंप आने की स्थिति हो सकती है| इसके अलावा परमाणु बम का हमला होने पर इतनी ज्यादा हीट हो सकती है जिसकी गर्माहट हवा में होकर आपके पास तक आ सकती है| इसलिए बंकर में रहने के बाद भी आप किसी मजबूत चीज़ को तक तक पकड़ कर रखें|

दूसरा है कि आप परमाणु बम के खतरे से बचें:

अगर आप रेडिएशन की चपेट में आ गए तो आप तुरंत अपने कपड़ों को बदल लें| अपनी त्वचा को पानी से धो लें| बिना अपने कपड़े बदले और अपने हाथों को धोये हुए आप अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं| अगर आपको मुह धोने लायक पानी नहीं मिलता तो आप साफ गीले कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं|

Article image

परमाणु बम के के बारें में सभी को शिक्षित करें:

सबसे ज्यादा जरूरी है कि लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाए, उन्हें शिक्षित किया जाए| दरअसल, जंग के समय में कई देश, केवल बड़े नेताओं और सैन्य अफसरों को ही बचाने की तैयारी करते हैं| वहीँ आम नागरिकों के बारें में कोई सोचता नहीं है| इसलिए जरुरी है कि आम जनता को इसके लिए खुद ही तैयार रहना होगा|

अपने साथ एक इमरजेंसी किट तैयार रखें:

इस किट में बोतलबंद पानी, पैकेज्ड खाने की चीज, दवा, बैटरी और एक हैंड-क्रैंक या बैटरी से चलने वाला रेडियो होना चाहिए ताकि आप बिजली चले जाने के समय आपको मीडिया रिपोर्ट्स मिलती रहे|

इन बातों का ध्यान रखने के बाद आप परमाणु बम के हमले से खुद को बचा सकते हैं|

0
3