R
Updated on Jan 27, 2022health-beauty

अंगूर से बालों के लिए हेयर मास्क कैसे बनाएं?

9
2 Answers

P
Updated on Jul 19, 2019

आज कल की भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में हर दूसरी लड़की सिर्फ इस बात से परेशान है के कैसे वो अपने बालों को स्वस्थ और सुरक्षित रखें क्योंकि बाहर की घूल - धूप और मिट्टी को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा की रोज़मर्रा में बाल टूटना दो मुहें बाल एक आम बात होती जा रही है | इसलिए आज हम आपको बालों के लिए एक अंगूर सर बनें हेयर मास्क के बारें में बताने जा रहे हैं जिसके रेगुलर इस्तेमाल से आप खुद ही अपने बालों में मज़बूती तंदरुस्ती और ताज़गी महसूस करोगे |



Article imagecourtesy-healthocto.com



हेयर मास्‍क बनाने की सामग्री -

- 10 अंगूर- काले या हरे
- 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल का
- 1 चम्मच जैतून का तेल
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच बादाम पाउड


- हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें अंगूर को खूब अच्छी तरीके से मैश कर लें।


- उसके बाद अब आप एक बाउल और लें और अब आप उसमें नारियल और जैतून का तेल डालें।



- इन दोनों तेल के साथ अब आप 1 चम्‍मच शहद भी डाल लें और इन तीनों को अच्‍छे से मिला लें |



- जब यह सही से मिल जाएं, तो फिर इसमें बादाम पाउडर डालें और फिर मैश किए हुए अंगूर का मिश्रण डालकर अच्‍छे से मिलाएं।



- इसके बाद आप तैयार पेस्‍ट को स्‍कैल्‍प और अपने बालों में अच्‍छे से लगाएं और शावर कैप से अपने बालों को ढक लें।



- आपको कम से कम 20-30 मिनट रखने के बाद आप अपने बालों को धो लें और ध्‍यान रखें कि बालों को सुखाने के लिए आप ड्रायर का इस्‍तेमाल न करें। आप ऐसा सप्‍ताह में 2 से 3 बार नियमित रूप से करें आपको फायदा मिलेगा।
यह एक सबसे अच्छा और कारगर तरीका है, जिससे आप अपने बालों की सही ढंग से देखभाल कर सकते है |

4
avatar
Answered on Jan 26, 2022

अंगूर हमारे बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है इसलिए आज हम आपको अंगूर से हेयर मास्क बनाने का तरीका बताते हैं जिसे बनाना बहुत ही आसान है।

अंगूर और दही का मास्क :-

अंगूर का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले हमें एक कप अंगूर लेना है और उसे मैस कर लेना अब इसमें दो चम्मच दही एक चम्मच मेथी एक नींबू निचोड़ कर अच्छे से मिक्स कर लेना है अब इस मास्क को बालों में 2 घंटे के लिए लगाकर छोड़ देना है 2 घंटे के बाद बालों को साफ पानी से धो लेना है इसके बाद शैंपू से धो लेना है ऐसा हफ्ते में तीन बार करने से बाल सिल्की घने और लंबे हो जाएंगे।Article image

4