S
Updated on Dec 25, 2023news-current-topics

अगर तुम्हें अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए अपने प्यार से अलग होना पड़े, तो क्या तुम ऐसा करोगे?

20
2 Answers

M
Answered on Dec 23, 2023

सभी की लाइफ मे बेस्ट फ्रेंड और प्यार की अलग -अलग जगह होती है, लेकिन दोनों रिश्तो मे समय देना पड़ता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि प्यार की वजह से अपने बेस्ट फ्रेंड क़ो समय नहीं दे पाते है। ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहता है, जिसके कारण प्यार और दोस्ती के बीच मे दरार आने लगता है।

यदि कभी मेरे साथ ऐसा हुआ कि बेस्ट फ्रेंड से प्यार के लिए अलग होने पड़ेगा तो मै बेस्ट फ्रेंड क़ो चुनुँगी क्योंकि फ़्रेंड मेरी मेरे प्यार से बढ़कर है। मेरा बॉयफ्रेंड मुझे से प्यार करता है, लेकिन मुझे ज़ब भी जरूरत पड़ी है मेरा साथ मेरी बेस्ट फ़्रेंड ने दिया है। एक बार मेरी तबियत खराब थी और मुझे डॉक्टर के यहाँ जाना था, मेरे पास पैसे नहीं थे। मैंने अपने बॉयफ्रेंड से पैसे मानेगे कि डॉक्टर के यहां जाना है, उसके बाद तुम्हे पैसे वापस कर दूंगी लेकिन उसने मुझे ताना मारते हुए बोला तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड उससे मांग लो क्योंकि हर वक़्त तुमसे चिपकी रहती है और मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड से हेल्प मांगी उसने पैसे दिये और साथ मे डॉक्टर के यहाँ लेकर गयी और मेरा ट्रीटमेंट अच्छे से करवायी। तभी से मुझे समझ आ गया कि प्यार के लिए बेस्ट फ्रेंड क़ो नहीं छोड़ सकती हूँ बल्कि प्यार क़ो छोड़कर मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड क़ो चुना।

आप सभी क़ो यही सलाह देना चाहूँगी कि बेस्ट फ्रेंड हमेशा साथ देगी, लेकिन प्यार किसी न किसी कारण से हमारा साथ छोड़ ही देते है। कई बार हमारा बॉयफ्रेंड किसी और लड़की के चक्कर आकर धोखा दे देते है, तो कभी अपने फैमिली प्रॉब्लम की वजह से छोड़कर चले जाते है इसलिए सबसे अच्छा दोस्तों का रिश्ता होता है जो कभी खत्म नहीं होता है। बेस्ट फ्रेड लड़ाई, झगड़ा कर लेते है तो कुछ दिनों बाद एक -दूसरे क़ो कॉल करके मना लेते है और सारे गीले -सिकवे भूल जाते है, लेकिन प्यार मे ऐसा नहीं हो सकता है यदि एक बार किसी ने दिल दुःखा दिया तो दोबारा उसी रिश्ते क़ो शुरू करने की हिम्मत नहीं रह जाती है।

Letsdiskuss

11
S
Answered on Dec 24, 2023

आप जानना चाहते हैं कि अगर मुझे अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए अपने प्यार से अलग होना पड़े तो मैं क्या करूंगी।तो चलिए मैं आपको बताती हूं कि मुझे क्या करना चाहिए यदि मुझे अपने बेस्ट फ्रेंड से अपने प्यार से अलग होना पड़े तो।

बेस्ट फ्रेंड और प्यार दोनो में से एक को चुनना पड़े तो मैं किसे चुनुगी चलिए मैं आपको बताती हूं।

ये तो बहुत ही दुविधा वाली बात है कि जो मेरी बेस्ट फ्रेंड है मैं उसे भी नहीं छोड़ सकती हूं क्योंकि मैं अपनी बेस्ट फ्रेंड से जान से भी ज्यादा प्यार करती हूं। और रही बात मेरे प्यार की तो मैं अपने प्यार को भी नहीं छोड़ सकती हूं क्योंकि जिससे मैं प्यार करती हूं वह इंसान बहुत ही अच्छा है और वह मेरी बहुत ही केयर करता है। तो अब ऐसे में मैं मुझे तो कुछ समझ में नहीं आ रहा। क्योंकि मेरी बेस्ट फ्रेंड और मेरा प्यार दोनों मेरे लिए बराबर है दोनों में से मैं किसी को भी नहीं छोड़ सकती हूं यदि मैं किसी एक को छोड़ती हो तो मुझे जिंदगी भर पछतावा रहेगा।

लेकिन फिर भी यदि मुझे मजबूरन किसी एक को छोड़ना पड़े तो मैं अपने प्यार को छोड़ सकती हूं क्योंकि मुझे जिस इंसान से प्यार हुआ है उसे पहचाने मुझे कुछ ही साल हुए हैं। लेकिन मेरी बेस्ट फ्रेंड मेरी बचपन की फ्रेंड है जो कि हमेशा मेरा साथ देती आई है मेरे सुख में मेरे दुख में हमेशा मेरे साथ खड़ी हुई है तो ऐसे में मैं अपने बेस्ट फ्रेंड को नहीं छोड़ सकती हूं।

इसलिए मेरे प्यार से बढ़कर मेरे लिए मेरी बेस्ट फ्रेंड अधिक इंपॉर्टेंट है।

दोस्तों यदि आपको अपनी बेस्ट फ्रेंड और अपने प्यार में किसी एक को चुनना हो तो आप क्या करेंगे इसका आंसर आप मुझे जरूर बताइएगा।

Letsdiskuss

10