आप जानना चाहते हैं कि अगले सेंट्रल चुनाव में बीजेपी का PM का चेहरा किस को रखना चाहिए और क्यों रखना चाहिए चलिए इस विषय में चर्चा करते हैं कि आने वाले समय में हमारी जनता पीएम के चेहरे के लिए किस को चुनती है बीजेपी या कांग्रेस को।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि श्री नरेंद्र मोदी जी 2001 से लेकर 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लंबे समय तक अपना पद संभाला है। इसके बाद सन् 2014 से लेकर सन 2019 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। 2014 और 2019 के संसदीय चुनावों में श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी के दोनों अवसरों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया।
वहीं पर नरेंद्र मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के दल पर कार्य करते हुए एक स्कीम बनाई जिसका नाम था सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर नरेंद्र मोदी जी ने शासन पर ऐसे बदलाव करना शुरू किए की, आने वाले समय में अपने भारत देश की अर्थव्यवस्था को देखते हुए उन्होंने गरीबी को जड़ से खत्म करने के लिए कई सारे स्कीम बनाएं, उन्होंने सबसे बड़ी स्कीम बनाई आयुष्मान भारत गरीब और नव मध्यम वर्ग को उच्च गुणवत्ता और सस्ती स्वास्थ्य दवाइयां प्रदान करने के लिए कई सारी स्कीम बनाई जिसके द्वारा गरीबों को मुफ्त में इलाज प्राप्त हो सके तथा भारत के लोग स्वस्थ रहे तथा उन्हें किसी भी प्रकार की कोई बीमारी ना हो। इस स्कीम का लाभ 50 करोड़ से अधिक लोग उठा चुके हैं।
इसके बाद श्री नरेंद्र मोदी जी ने दूसरे स्कीम बनाया देश के वित्तीय धारा से दूर गरीबों को वित्तीय धारा में लाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना शुरू की जिसके द्वारा प्रत्येक भारतीयों का खाता खुलवाया गया इन खातों के द्वारा ना केवल गरीबों को बैंक से जोड़ा गया है बल्कि सशक्तिकरण के अन्य रास्ते भी खोले हैं।
इसके बाद श्री नरेंद्र मोदी जी ने तीसरी स्कीम बनाई जिसमें सबसे कमजोर वर्गों को बीमा और पेंशन कवर देकर जन सुरक्षा पर जोर दिया। जिसके द्वारा अब 42 करोड़ से अधिक लोगों के पास है प्रधानमंत्री श्रम योगी जनधन योजना के तहत पेंशन का लाभ उठा रहे हैं।
इसके बाद अब 2019 के चुनाव के परिणामों के बाद पहली कैबिनेट बैठक के दौरान व्यापारियों के लिए भी समान पेंशन योजना की घोषणा कर दी गई है।
वही सन 2016 में प्रधानमंत्री जी ने गरीबों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू की गई जिसका लाभ 7 करोड से भी अधिक लाभार्थी लाभ उठा रहे हैं खासकर की महिला वर्ग इसका लाभ अधिक उठा रही है।
आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि आजादी के बाद 70 साल होने के बाद भी 18 हजार से अधिक गांव के लोग बिजली के बिना रह रहे थे जिसके द्वारा मोदी जी ने वहां तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री जी ने अपने देश के लोगों को बेघर ना रहने के लिए उन्होंने एक ऐसी योजना बनाई जिसके द्वारा हमारे देश में कोई भी व्यक्ति बेघर ना रहे उन्होंने एक योजना बनाई जिसका नाम था हाउसिंग फॉर ऑल, इसके द्वारा डेढ़ करोड़ लोग अब घर बना कर अपना जीवन गुजार रहे हैं।
इस प्रकार मैं कहना चाहती हूं कि यदि आप आने वाले समय में अपने देश का विकास चाहते हैं तो अपने लिए सही प्रधानमंत्री का चुनाव करें जो देश के विकास के साथ-साथ लोगों का भी विकास कर सके। तभी एक दिन हमारा भारत देश गरीबी से मुक्त हो पाएगा और। आगे चलकर विकासशील देश बन सकता है। इसलिए अगला वोट भी बीजेपी को ही जाना चाहिए।

