A
Amayra Badoni· 7 years ago
Author

क्या सच में वीजा मंदिर में अर्जी लगाने से विदेश यात्रा संभव होती है ?

0
620

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/21/18

हिन्दू धर्म में कई मंदिर हैं, जिनका अपना महत्व होता है | आज आपको ऐसे ही एक मंदिर के बारें में बताते हैं, जिसके लिए यह मान्यता है, कि इस मंदिर में अर्जी लगाने से आपको विदेश जाने के लिए जल्दी वीजा मिल जाता है | आइये जानते हैं, इस मंदिर के बारें में कि ऐसा क्या है यहां |

तेलंगाना में हैदराबाद के पास "चिलकुर" जगह में बालाजी का एक मंदिर है, जो कि बड़ा ही प्रसिद्द है, जिसके बारें में यह मान्यता है,कि यहाँ जाने से और दर्शन करने से लोगों की हर तकलीफ दूर होती है, और अगर किसी का वीजा न लग पा रहा हो उसका विदेश जाने का वीजा जल्दी लग जाता है |
आपकी जानकारी के लिए ये बता दें कि हर हफ्ता इस मंदिर में 1 लाख से ज्यादा लोग जाते हैं, जो की इसी आस से जाते हैं, कि उन्हें विदेश जाने के लिए वीजा चाहिए और उनकी मान्यता पूरी होती भी है | इस मंदिर का 11 चक्कर लगाकर मंदिर में अर्जी दी जाती है और जब मनोकामना पूरी हो जाती है तो 108 परिक्रमा करनी होती है | इस मंदिर में किसी प्रकार की कोई दक्षिणा नहीं ली जाती बस यहाँ अर्जी लगाने के लिए यहां एक नारियल काफी है |
(Courtesy : इंडिया की बात बेबाक )
0