Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Entertainment & Lifestyleफिल्म जजमेंटल है क्या मैं कंगना रनौत पाग...

| Updated on July 26, 2019 | entertainment

फिल्म जजमेंटल है क्या मैं कंगना रनौत पागल है?

1 Answers
P

@poojamishra3572 | Posted on July 26, 2019

विवादों से बचते बचाते मेन्टल है क्या oops जजमेंटल है क्या अब रिलीज़ हो गयी है | अब ये बात तो हमें पता ही है बिना विवादों फिल्में सुपरहिट कहा होती है और अगर फिल्म कंगना रनौत की हो तो controversy होना बनता है | जी हाँ आज हम कंगना रनौत और राज कुमार राव की release फिल्म " जजमेंटल है क्या” की बात करेंगे |



कहानी का कुछ हिस्सा तो आपको ट्रेलर देखकर पता लग ही गया होगा| जैसे की कंगना रनौत किसी मेन्टल कंडीशन से गुज़र रही है और एक मर्डर केस में राजकुमार रओ के साथ फस जाती है|




अगर थोड़ा और डिटेल में जाए तो कंगना या बॉबी को एक्यूट सायकोसिस है, और वो एक डबिंग आर्टिस्ट है जो की अपने हर किरदार से obsessed हो जाती है|वही राजकुमार राओ या केशव एक बेहद "Normal " इंसान है जिसकी love story कुछ ज़ादा ही perfect है|




कहानी इसी normal और abnormal की judgement के इर्द्द गिर्ध घूमती है| बॉबी का पागलपन और उसकी वजह से होने वाले incidents इस मूवी की जान है|


अगर एक्टिंग की बात की जाए तो सभी कलाकार ऐसे है जिन पर आँख बंद करके विश्वास किया जा सकता है| कंगना रनौत ने हमेशा की तरह सबको लाजवाब कर दिया और राजकुमार राओ ने भी अपना बेस्ट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी| इसके अलावा मूवी में जिमी शेरगिल है जिनकी एक्टिंग स्किल्स भी tried and tested है| और अमृता पूरी ने भी अपना किरदार बखूबी निभाया है|

प्रकाश कोवेलामुदी के निर्देशन में बनी ये मूवी एक सस्पेंस थ्रिलर का फील देती है जिसमे साइकोलॉजी का तड़का भी है| भले ही इसके कुछ सीन्स stretched लगे, पर ये कभी आपको बोर या distract नहीं होने देगी| कुल मिला कर यह बात कहना गलत नहीं होगा की इस फिल्म से आपको कही से भी निराशा हाथ नहीं आएगी और आप इस वीकेंड में कंगना और राजकुमार राव की फिल्म का आनद उठा सकते है |




0 Comments