Oct 10, 2022others

क्या महिला और पुरुषों के दिमाग में कुछ अंतर होता है अगर हाँ तो क्या?

8
2 Answers

S
May 6, 2019
महिला और पुरुषों दोनों के मस्तिष्क में बहुत फर्क होता है, जैसा की आम तौर पर महिला और पुरुष के व्यवहार, सोचने और भावनाओं को जताने का तरीका अलग-अलग होता है और यही वजह है की महिला और पुरुषों के दिमाग में बहुत अंतर पाया जाता है |

Article image (courtesy-Thought Catalog)

आपको बता दूँ की महिला और पुरुष के दिमाग का अंतर अमेरिका में हुए एक रिसर्च के अनुसार, पुरुषों के मस्तिष्क की बनावट आगे से पीछे की ओर जाती है और ये दोनों हिस्से तंतुओं के ज़रिये एक दूसरे से जुड़े रहते हैं जबकि महिलाओं के मस्तिष्क की बनावट में तंतु बाएं से दाएं और दाएं से बाएं, दोनों ही रूप में एक-दूसरे से जुड़ते हैं।

पुरुषों के मस्तिष्क में तंत्रिका तंतुओं की संख्या ज्यादा होती है जबकि महिलाओं के मस्तिष्क में ग्रे मैटर ज़्यादा होता है और रिसर्च के अनुसार, मस्तिष्क की बनावट में मिलने वाला ये अंतर ही महिला और पुरुष के स्वभाव में अंतर लाता है।

- इस रिसर्च के अनुसार पुरुषों के मस्तिष्क की बनावट ही उन्हें परिस्थिति के अनुसार संतुलित व्यवहार करने में सहायता करती है जबकि महिलाओं के मस्तिष्क की बनावट उन्हें ज्यादा संवेदनशील और भावुक बनाती है। यही वजह पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा भावुक होती है |

यहाँ तक की अगर महिलाओं में किसी भी परिस्थिति के बारे में गहराई से सोचने-समझने और विश्लेषण करने की क्षमता होती है तो इसका कारण भी उनके मस्तिष्क की बनावट ही है।

- साथ ही इस रिसर्च में यह बताया गया है की पुरुषों में पायी जाने वाली व्यवहारिकता और नक्शों को समझकर याद करना, कठिन रास्तों को पहचानना और सख्त निर्णय ले पाने की क्षमता भी उनके मस्तिष्क के कारण ही होती है।



4
avatar
Oct 9, 2022

जी हां बिल्कुल महिला और पुरुष दिमाग में बहुत ही अंतर होता है आइए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि महिला और पुरुष के दिमाग में कितना अंतर होता है बताते हैं।

एक स्टडी में पाया गया है कि पुरुषों का दिमाग गणित विषय में अधिक चलता है वहीं महिलाएं किसी भी विषय को रखने में अधिक माहिर होती हैं। यही फर्क होता है महिला और पुरुष के दिमाग में। एक स्टडी में पाया गया है कि पुरुष के दिमाग से अधिक तेज दिमाग महिला का होता है। इसलिए वह किसी भी चीज को अधिक समय तक याद रखने की क्षमता रखती हैं।Article image

4