Asked 7 years ago

कोई व्यक्ति कैसे अपने जीवन में अनुशासन ला सकता है ?

Others#Best question answer website#Indian Discussion forums#Online Forums#General Discussion Forums
Like
2
1K

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

दोस्तों अपने जीवन में कुछ करना चाहते हैं तो अपने अनुशासन ले आना बेहद ही आवश्यक है। पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने जीवन में अनुशासन ला सकते हैं । अपने जीवन में अनुशासन लाने के लिए सबसे पहले आपको खुद को समझना होगा यदि आप खुद को समझ लेंगे तो आप अपनी अच्छाइयों और बुराइयों को भी समझ पाएंगे और अपने अंदर जो भी कमजोरियां है उसे भी ठीक कर पाएंगे । एक अनुशासित व्यक्ति ही अपने जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति कर पाता है।

Article image

V

Answered By Vandna dahiya

Author
View Profile
Answered on04/25/23
0

Advertisement

आप जानना चाहते हैं कि कोई व्यक्ति अपने जीवन में अनुशासन कैसे ला सकता है इसके लिए सबसे पहले जानते हैं कि अनुशासन होता क्या है अनुशासन हर व्यक्ति के जीवन में होना बहुत महत्व है अनुशासन के बिना जीवन जीना मुश्किल है इसलिए यदि आप अपने जीवन में खुशी लाना चाहते हैं तो आपको अनुशासन अपने जीवन में लाना ही होगा इसके लिए आपको। लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना होगा, जीवन में अनुशासन लाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना होगा, अच्छा भोजन करना होगा, अच्छी किताबें को पढ़कर आप अपने जीवन में अनुशासन ला सकते हैं।

Article image

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Answered on04/25/23
0

कोई व्यक्ति अपने जीवन मे कुछ करना चाहता है तो उसे सबसे पहले अपने जीवन मे अनुशासन लाना चाहिए, अपने जीवन मे अनुशासन लाने के लिए रात क़ो जल्दी सोना चाहिए और सुबह जल्दी उठना चाहिए तथा सुबह उठने के बाद नाहा धोकर पूजा -पाठ करने के बाद योगा करना चाहिए इससे शरीर स्वस्थ रहता है और सुबह जल्दी उठने से अपने सभी कार्यों क़ो आप समय से कर पाएंगे।

Article image

S

Answered By Setu Kushwaha

Author
View Profile

Mp

Answered on04/24/23
Like
1

Advertisement

आपको इस सवाल का जवाब अगर चाइये तो कृपया कर इस लिंक पर क्लिक कीजिए और मेरा आर्टिकल पढ़िये आपको आपके जवाब का सरल और सही उत्तर मिल जाएगा ।

अनुशासन और समर्पण :

http://zindagimeriteacher.blogspot.com/2018/09/zindagi-meri-teacher-anushasan-aur.html?m=1

N

Answered By Nishkarsh Siddharth

Author
View Profile

I m a man who loves writing, listening, sharing and caring...

Answered on10/05/18
Like
1
यदि व्यक्ति सुबह समय पर जागे और समय पर सोये तो वह अपने जीवन में बहुत ही आसानी से अनुशासन ला सकता है | अनुशासन लाने के लिए वह निन्मलिखित तरीके भी अपना सकता है :-

  • समय पर भोजन करना
  • टाइम टेबल बनाकर रखना
  • नियमित रूप से व्यायाम करना
  • अच्छा भोजन करना जो आपको फुर्ती दे न कि सुस्ती
  • अच्छी किताबें पड़ना
  • आलस त्यागना


V

Answered By Vikas joshi

Author
View Profile
Answered on10/03/18
Like
1

कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में अनुशासन लाना चाहे तो वो आसानी से ला सकता है, परन्तु उसके लिए कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होता है | यह आप पर निर्भर करता है, कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं, और क्या बदलाव चाहते हैं | आपको बताते है, कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में कैसे अनुशासन ला सकता है |


- काम करने के समय :-
अपने जीवन में अगर आपको अनुशासन लाना है, तो आपको सबसे पहले अपने काम को करने का समय निर्धारित करना होगा | आप अपने हर काम को सही समय पर करें | यह आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है |

- अपनी आदतों को पहचाने :-
अगर आप अपने जीवन में अनुशासन लाना चाहते हैं, तो आपको अपनी आदतों की पहचान होनी चाहिए | अगर आपकी आदतों से किसी दूसरे इंसान को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी हो रही है, तो अपनी आदत में सुधार करें | इससे आपके आस-पास रहने वाले लोगों को आपसे कभी कोई परेशानी नहीं होगी |

- सम्मान करें :-
अनुशासन का ये मतलब बिल्कुल नहीं है, कि आपसे लोग डरें | आपको अगर अपने आप में अनुशासन लाना है, तो यह जरुरी है, कि आपको अपने से बड़ों के साथ-साथ अपने छोटों का भी सम्मान करना चाहिए | अगर आप एक व्यापारी हैं, तो आपको अपने कर्मचारियों का सम्मान करना चाहिए | इससे आपका अनुशासन आप में और आपके काम में झलकता है |

- कार्यपद्धति में बदलाव :-
आपको अपने कार्यपद्धति में थोड़ा सा बदलाव करना चाहिए | आपका किया हुआ बदलाव आपके जीवन में अनुशासन तो लाएगा ही साथ ही आपके काम को और अधिक रोमांचक बना देगा | अगर आप अपनी कार्यपद्धति में थोड़ा सा हसी मजाक का माहौल बना लेते हैं, तो इससे आपके अनुशासन में कोई बुरा असर नहीं होगा |

- अपना रुख बदलें :-
अनुशासन का ये मतलब नहीं होता कि आप अपना व्यवहार हमेशा एक जैसा रखें, और ये तो बिल्कुल नहीं होता कि आप हमेशा घमंड में रहें | अपना रुख बदलें, दूसरे व्यक्तियों के लिए भी और अपने आप के लिए भी |

discipline-letsdiskuss

K

Answered By Kanchan Sharma

Author
View Profile

हिंदी लेखक

Answered on10/01/18
Like
3