D
divya chowdary· 7 years ago
Author

क्या आप जानते हैं पनीर खाने का सही समय क्या है ?

0
679

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on09/18/22

जैसा कि आप सभी जानते कि पनीर खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसे खाने का भी एक समय होता है तो चलिए जानते हैं कि पनीर खाने का सही समय क्या होता है। भूलकर भी एक्सरसाइज करने के बाद पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए, पनीर का सेवन आप रात मैं सोने की 1 घंटे पहले कर सकते हैं। पनीर को आप दिन के वक्त खा सकते हैं लेकिन सीमित मात्रा में। क्योंकि आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करेंगे तो आप मोटे नहीं होंगे बल्कि फिट रहेंगे। पनीर के सेवन से हमारे दांत मजबूत रहते हैं।Article image

Krishna Patel
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on12/06/18
पनीर एक प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ है, जिसका सेवन करना आपके स्वस्थ के लिए लाभकारी होता है | पनीर से कई व्यंजन बनाए जा सकते हैं, चाहे वो कोई सब्जी हो या कुछ मीठा | पनीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, और स्वस्थ के लिए भी लाभदायक है पर इसका मतलब ये बिलकुल नहीं कि आप इसका सेवन कभी भी कर सकते हैं | पनीर का कभी भी सेवन आपकी सेहत को ख़राब कर सकता है |

पनीर के सेवन का सही समय :-

- जब भी आप व्यायाम करें तो उससे कम से कम 4 घंटेपहले या उसके बाद पनीर का सेवन न करें , क्योकि इससे आपके शरीर में फैट की मात्रा बढ़ने की सम्भावना होती है |

- अगर आप व्यायाम के बाद पनीर का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्रिया ख़राब हो सकती है , इसलिए किसी भी व्यायाम के बाद कम से कम 4 घंटे तक किसी भी चीज़ का सेवन न करें |

- रात के समय सोने से तुरंत पहले पनीर का सेवन बिल्कुल न करें | अगर आप भोजन में पनीर खाते हैं, तो इसके सेवन के 1 घंटे तक आप सोने के लिए बिस्तर पर न जाएं बल्कि कुछ देर टहलते रहें |

- आप पनीर दिन के वक़्त कभी भी खा सकते हैं, परन्तु ज्यादा खाने से बचना चाहिए | अगर आप पनीर संतुलित मात्रा में खाएंगे तो आप का शरीर सेहतमंद रहेगा न की फैट से भरा हुआ |

- पनीर का सेवन आपके शरीर में दूध से सम्बंधित सभी कमियों को पूरा करता है | कुछ लोग दूध का सेवन नहीं करते, तो वो लोग पनीर का सेवन कर के दूध की कमी को पूरा कर सकते हैं |


S
View Profile
0