S
Sweety Sharma· 8 years ago
Exploring innovations, digital trends, and scientific discoveries through reliable, practical, and easy-to-understand content.

क्या जिओ सच में नंबर 1 है ?

7
1.6K

Join this conversation

Sort By

मोबाइल डेटा के उपयोग में भारत नम्बर 1 देश है I जियो उपभोक्ताओं ने जियो नेटवर्क पर प्रति माह 100 करोड़ से ज्यादा जीबी डेटा का सेवन किया था और यह एक दिन में 3.3 करोड़ जीबी से ज्यादा है। "मुंबई में एक टीवी सम्मेलन में अंबानी ने कहा बताया| उनके अनुसार, जियो उपयोगकर्ता पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका के रूप में लगभग इतना अधिक मोबाइल डेटा और चीन की तुलना में लगभग 50% अधिक मोबाइल डेटा का उपभोग करते हैं। अगले दो वर्षों में, कंपनी अपनी मौजूदा डेटा क्षमता को दोगुने से अधिक करने की योजना बना रही है।

Article image

Answered by
S
View Profile
Answered on12/19/17
4

जिओ सच में नंबर 1 है या नहीं” इसका जवाब पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस नजर से देख रहे हैं। अगर यूज़र बेस की बात करें तो जिओ ने बहुत कम समय में भारत में सबसे ज्यादा मोबाइल यूज़र्स जोड़कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है, और इसी वजह से इसे अक्सर नंबर 1 कहा जाता है। इसकी सस्ती रिचार्ज योजनाएं और देशभर में 4G/5G नेटवर्क की तेज़ पहुंच ने इसे आम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बना दिया है।

लेकिन अगर आप सिर्फ नंबर 1 का मतलब “सबसे बेहतरीन सर्विस” या “सबसे स्थिर नेटवर्क” मानते हैं, तो तस्वीर थोड़ी अलग हो जाती है। कई जगहों पर एयरटेल और दूसरे नेटवर्क बेहतर स्पीड और स्थिर कनेक्शन देते हैं। कुछ यूज़र्स को जिओ में नेटवर्क फ्लक्चुएशन या भीड़ वाले एरिया में स्पीड कम होने की शिकायत भी रहती है।

आज का सच यह है कि टेलीकॉम की दुनिया में कोई एक कंपनी पूरी तरह अकेली नंबर 1 नहीं है। जिओ कीमत और यूज़र बेस में आगे है, जबकि एयरटेल कई जगह क्वालिटी और प्रीमियम सर्विस में मजबूत है।

इसलिए कहा जा सकता है कि जिओ “सबसे बड़ा खिलाड़ी” जरूर है, लेकिन “हर मामले में सबसे बेहतर” कहना सही नहीं होगा। असली नंबर 1 वही है जो आपके इलाके में आपको अच्छा नेटवर्क, सही स्पीड और भरोसेमंद सर्विस दे सके

Answered by
M
View Profile
Answered on05/08/26
0

मेरे हिसाब से Jio को नंबर 1 कहना बिलकुल सही होगा । इसके बहुत से कारण है जो Jio को नंबर 1 की ख्याति देते हैं।

• Jio के आने से ही गरीब से गरीब व्यक्ति को इंटरनेट कि सुविधा मिली ।

• Jio से पहले सभी टेलीकॉम कम्पनियाँ ग्राहकों को केवल लूटने का ही कारोबार कर रही थी ।

• jio के आने से इंटरनेट कि कीमते घटीं हैं ।

• Jio ने बहुत सी कंपनियों पर ताले लगाने का कार्य किया जोकि सही भी है क्यूंकि उनके इंटरनेट पैकेज और कॉल कि कीमतें आसमान तक थी ।

• इंटरनेट कि स्पीड चाहे कितनी ही हो परन्तु लोग इंटरनेट का उपयोग कर पा रहे हैं और अब तो स्पीड भी अच्छी आती है |

• Jio के ही कारण लोग 4G स्पीड का नेट चला पाए ।

Letsdiskuss picture courtesy -YourStory

और पढ़े- रेडमी नोट 5 के कुछ चौकाने वाले फीचर जो शायद आपको भी पता नहीं हैं ?

Answered by
S
Seema Thakur Media Trends Researcher
View Profile
Answered on08/20/18
3

जी हां यह कहना बिल्कुल सही होगा कि जियो सच में एक नंबर है क्योंकि जब से जियो का नेटवर्क प्रारंभ हुआ है तब से जिओ का इस्तेमाल हमारे भारत देश में आधे से ज्यादा लोग कर रहे हैं क्योंकि जिओ का नेटवर्क इतना अच्छा चलता है कि लोग जिओ के अलावा और किसी भी नेटवर्क का प्रयोग करने के बारे में सोच भी नहीं रही है, जिओ के आने से गरीब से गरीब व्यक्ति नेटवर्क का प्रयोग कर रहा है, वही जिओ के आने से इंटरनेट की कीमतें घटी हैं, जिस वजह से जियो का इस्तेमाल अधिक किए जाने लगा।

Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on08/15/23
1