बहुत बढ़िया आपने काफी मजेदार पहेली पूँछी आपकी पहेली है कि मैं एक आदमी को दो बना देता हूं बोलो कौन हूं मैं?
तो चलिए हम आपकी पहेली का जवाब देते हैं। वैसे तो इस पहेली का जवाब देना थोड़ा मुश्किल है लेकिन कहते हैं ना कि यदि किसी चीज को पाना है तो कभी भी हार नहीं माननी चाहिए क्योंकि एक न एक दिन हमारी मंजिल हमें जरूर मिल जाती है। दोस्तों इसी प्रकार मैंने मन लगाकर गूगल में पहेली का जवाब ढूंढा तो मुझे पहेली का जवाब मिल ही गया। इस पहेली का सही जवाब है आईना। जी हां दोस्तों आईना ही एक ऐसी चीज है जिसके सामने यदि कोई व्यक्ति खड़ा हो जाता है तो एक इंसान से दो इंसान बन जाते हैं। यदि आप आईने के सामने खड़े हो जाएंगे तो आपको अपने जैसा ही आपके सामने खड़ा व्यक्ति दिखाई देगा। यानी कि आईना किसी भी चीज का प्रतिबिंब बना देता है। दोस्तों इस प्रकार हम कह सकते हैं कि इस पहेली का सही उत्तर है आईना जिसे अंग्रेजी भाषा में मिरर कहते हैं। तो यह रहा इस पहेली का जवाब यदि आप रोजाना नई-नई पहेलियां का जवाब पाना चाहते हैं तो आप मेरे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को एक बार शुरू से पूरा अवश्य पढ़े। क्योंकि मैं रोजाना नई-नई पहेलियां का जवाब लेकर आती हूं। दोस्तों पहेलियां अक्सर आईएएस इंटरव्यू के दौरान पूछी जाती है। और आपको तो मालूम ही है कि इस का एग्जाम और इंटरव्यू देना कितना कठिन होता है। क्योंकि यहां पर हमेशा प्रश्न को घुमा फिरा कर ही पूछा जाता है। प्रश्न इतना आसान होते हुए भी कैंडिडेट उसका सही जवाब नहीं दे पाते हैं। क्योंकि प्रश्न को गोल-गोल करके घुमा देते हैं ताकि आपका दिमाग घूम जाए और आप सच में पड़ जाए। इसलिए जब भी आप इंटरव्यू देने जाए तो घबराएं नहीं बल्कि शांति से प्रश्न का उत्तर दें।

