यहां पर हम आपको चिनाब ब्रिज बारे में 5 रोचक तथ्य बताएंगे -
1.चिनाब ब्रिज लगभग 1.315 किमी लंबा हैऔर चिनाब नदी के पानी से 359 मीटर की ऊंचाई पर बनाया जाएगा,ब्रिज के दोनों टर्मिनल छोर पर रेलवे स्टेशन पड़ेगा।
2. रेलवे हवा की गति चेक करने के लिए ब्रिज पर सेंसर लगाने की योजना बनायीं जा रही,यदि हवा की गति 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक चलती है, तो रेलवे ट्रैक पर सिग्नल लाल दिखाई देगा तो, समझ जाये किसी भी ट्रेन की आवाजाही रोक दी जाएगी। लेकिन पुल 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं का सामना करना होता है, तो इसकी उम्र 120 साल तक हो सकती है।
3. पुल आतंकवाद-ग्रस्त क्षेत्र में बनाया जाने क़े कारण इसका रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन रेलवे को यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि 12,000 करोड़ रुपये का यह पुल किसी भी बड़े विस्फोट का सामना करने में सक्षम होगा या नहीं। इस पुल के निर्माण में विशेष रूप से 63 मिमी मोटी ब्लास्ट प्रूफ स्टील का इस्तेमाल किया जाएगा।
4. इस ब्रिज के कंक्रीट के खंभों को भी बहुत ही अच्छे तरीके से डिजाइन किया गया है कि यह धमाकों को झेल सके। इस पुल क़े डिजाइन को फिनलैंड और जर्मनी के सलाहकारों द्वारा डिजाइन किया गया wहै।
5. धमाकों के अलावा ब्रिज को इस तरह से भी डिजाइन किया जा सकता है कि यह रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता का भूकंप भी झेल सके, भले ही यह पुल जोन 4 के अंतर्गत आता है, लेकिन इस जोन 5 की तीव्रता वाले भूकंप से निपटने के लिए बनाया गया है, जो देश में सबसे अधिक तीव्रता वाला क्षेत्र है।









